फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नगर में बदमाशों का आतंक। बीती रात चढते के दौरान दुल्हे के पिता को घायल कर नगदी से भरा बैग लूट फरार हुए।

नगर में बदमाशों का आतंक। बीती रात चढते के दौरान दुल्हे के पिता को घायल कर नगदी से भरा बैग लूट फरार हुए।

Sun, 24 Feb 2019 01:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
नगर में बदमाशों का आतंक। बीती रात चढते के दौरान दुल्हे के पिता को घायल कर नगदी से भरा बैग लूट फरार हुए।
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मवाना। मेरठ रोड स्थित विवाह मंडप में शुक्रवार रात चढ़त के दौरान चार बदमाश दूल्हे के पिता के सिर पर तमंचे से वार करके नगदी से भरा बैग लूट फरार हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि बदमाशों का सुराग नहीं लग सका। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, शनिवार को मखदूमपुर रोड पर विवाह समारोह में किशोरों ने कई लोगों की जेब साफ कर दीं। लोगों ने एक किशोर को रंगेहाथ पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
गंगानगर मेरठ से शुक्रवार रात मवाना में मेरठ रोड स्थित इंद्रप्रस्थ विवाह मंडप में एक बारात आई हुई थी। देर शाम धूमधाम के साथ राज आईटीआई के पास से चढ़त शुरू हुई। इसी दौरान चार बदमाश वहां पहुंचे तथा दूल्हे के पिता जयभगवान के सिर पर तमंचे की बट से मारकर नगदी से भरा बैग लूटकर खेतों की तरफ फरार हो गए। वारदाता से बारातियों में दहशत फैल गई। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों का सुराग लगाने का प्रयास किया परंतु नाकाम रही। बैग में पौने तीन लाख रुपये बताए हैं। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

वहीं, शनिवार दोपहर मखदूमपुर रोड स्थित एक विवाह मंडप में मखदूमपुर निवासी युवती का विवाह कार्यक्रम था। इसी दौरान चार-पांच किशोरों ने कार्यक्रम में घुसकर कई रिश्तेदारों की जेब साफ कर दी। जैसे ही लोगों को इसका पता चला। उन्होंने एक किशोर को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पकडे़ गए किशोर से चोरी किए दो सौ रुपये बरामद किए। इस संबंध में जमील अहमद पुत्र नाजर अली निवासी मिलक टेरका सरधना ने थाने में तहरीर दी है। जिसमें कहा कि कहा कि अज्ञात ने उसकी जेब से पर्स साफ कर दिया। उसमें 22 सौ रुपये थे। पकडे़ गए किशोर ने अपना नाम जुबेर बताया। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी को जेल भेजा जाएगा। आरोपी ने फरार साथियों के नाम पुलिस को बता दिए हैं। उनको शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
मेरठ रोड स्थित विवाह मंडप में बीती रात हुई वारदात

कॉलेज का स्थापना दिवस 1 मार्च को
मवाना। नवजीवन किसान डिग्री कॉलेज का स्थापना दिवस एक मार्च को सुबह 9 बजे मनाया जाएगा। जिसमें प्रात: के समय यज्ञ का आयोजन होगा। यह जानकारी प्रबंध समिति अध्यक्ष अतुल प्रधान ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed