{"_id":"5c61dceebdec22090f3fc210","slug":"21549917422-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस से पहुंचे घायल, लगाई न्याय की गुहार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एंबुलेंस से पहुंचे घायल, लगाई न्याय की गुहार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एंबुलेंस से पहुंचे घायल, लगाई न्याय की गुहार
- मेडिकल पुलिस पर लगाया हमलावरों को बचाने का आरोप
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के एक परिवार ने सोमवार को पुलिस आफिस पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पूरा परिवार एंबुलेंस से यहां पहुंचा। उनका आरोप था कि थाना पुलिस आरोपियों को बचाने का काम कर रही है। अफसरों ने थाना पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
सरायकाजी निवासी वीरपाल ने बताया कि उनके पड़ोस में विजयपाल का परिवार रहता है। यह परिवार आए दिन लोगों के साथ अभद्रता व मारपीट करता है। 25 जनवरी को इन लोगों ने मामूली विवाद के बाद घर में घुसकर उसके परिवार पर भी हमला कर दिया। इस हमले में उसकी पत्नी बाला देवी और बेटे राहुल व रवि घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों का उपचार कराया। बाद में उनकी तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया। आरोप है कि पुलिस आज तक भी इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर सकी है। दबंग परिवार अब भी उन्हें भुगतने की धमकी दे रहा है, जिस कारण पूरा परिवार दहशत में है। घायल परिवार का पक्ष जानने के बाद पुलिस अफसरों ने मेडिकल पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिए हैं। उन्होंने पीड़ित को न्यायोचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।