फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   वांछित को छुड़ाने के मामले में दर्जनो के खिलाफ मुकदमा

वांछित को छुड़ाने के मामले में दर्जनो के खिलाफ मुकदमा

Sun, 30 Dec 2018 02:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
वांछित को छुड़ाने के मामले में दर्जनो के खिलाफ मुकदमा
- वांछित की गिरफ्तारी के लिए गई पुलिस का विरोध कर किया गया था पथराव
विज्ञापन

- हमले के दौरान वांछित हुआ फरार, पुलिस को लौटना पड़ा था बैरंग
- इस मामले में पुलिस ने अब परिजनों के खिलाफ संगीन धाराओं में किया मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
सरूरपुर।
गांव मैनापूठी में वांछित को छुड़ाने के लिए परिजनों ने पुलिस पर हमला बोलकर पथराव कर दिया था। जिसके बाद पुलिस को गांव से बैरंग की वापस ही लौटना पड़ा। जबकि वांछित आरोपी मौके से फरार हो गया था। इस मामले को लेकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना पुलिस ने परिजनों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज किए हैं। इस बारे में कार्यवाहक थाना प्रभारी अवनीश कुमार अष्टवाल ने बताया कि एक मुकदमा तो गिरफ्तार किये गये फिरोज के पिता अफजाल और चाचा जब्बार से होंडा सिटी कार संख्या डीएल फोर सी 7003 से लगभग पांच किलो डोडा मिलने पर दर्ज किया गया है। जबकि आरोपी वांछित फिरोज फरार दिखाया गया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत ये मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जबकि दूसरा मुकदमा पुलिस पर जानेलवा हमला करने का दर्ज किया गया है जिसमें फिरोज उसके पिता व चाचा को नामजद किया गया है जिसमें संगीन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जबकि इसके अलावा तीसरा मुकदमा पुलिस से बदमाश को छुड़ाने, सरकारी कार्य में बाधा डालने का दर्ज कराया गया है। जिसमें तीन महिलाओं सहित दस लोगों को नामजद किया गया है। संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज होने के बाद परिवार की महिलाएं तक गांव से गायब हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed