फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मवाना में विहिप कार्यकर्ताओं पर बरसाईं गोलियां

मवाना में विहिप कार्यकर्ताओं पर बरसाईं गोलियां

Tue, 13 Nov 2018 02:20 AM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
मवाना में विहिप कार्यकर्ताओं पर बरसाईं गोलियां
मवाना में विहिप कार्यकर्ताओं पर बरसाई गोलियां
विज्ञापन

- बाल-बाल बचे कार्यकर्ता, बदमाशों पर कराया केस
- तिगरी गांव से मवाना जाते समय हुआ हमला
मवाना। विहिप (विश्व हिंदू परिषद) के दो कार्यकर्ताओं पर सोमवार को बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। जिसमें वह बाल-बाल बचे। सूचना पर मवाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की।
मवाना थानाक्षेत्र के तिगरी गांव निवासी विहिप के प्रखंड संयोजक मवाना देहात सौरभ पुत्र ओमपाल और मवाना निवासी आयुष पुत्र विकास शर्मा निवासी मोहल्ला खैैरात अली बाइक से मवाना आ रहे थे। यह लोग रजवाहे के समीप पहुंचे तो बाइक सवार दो युवकों ने इनको ओवरटेक किया। उन्होंने आगे जाकर विहिप कार्यकर्ताओं पर गोलियां चला दी। जिसमेें ये बाल-बाल बचे।
विज्ञापन

बदमाश दोबारा फायर करते, इससे पहले दोनों कार्यकर्ता बाइक छोड़कर्र इंख के खेत में घुस गए। इन्होंने फोन से संगठन के कार्यकर्ताओं तथा ग्रामीणों को जानकारी दी। जिस पर संगठन के लोग और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना पर सीओ अखिलेश भदौरिया और थाना प्रभारी मनीष बिष्ट भी मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष मनीष बिष्ट का कहना कि बदमाशों की तलाश में कांबिंग की गई लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed