फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भाजपा जिलाध्यक्ष की सफारी कार पर बदमाशों ने बोला हमला

भाजपा जिलाध्यक्ष की सफारी कार पर बदमाशों ने बोला हमला

Sun, 29 Apr 2018 02:44 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष की सफारी कार पर बदमाशों ने बोला हमला
कंकरखेड़ा। भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा की सफारी गाड़ी पर बदमाशों ने शुक्रवार देर रात हमला कर तोड़फोड़ कर दी। घटना के दौरान गाड़ी में जिलाध्यक्ष नहीं बल्कि उनके भाई व कार चालक ही थे। जिलाध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार श्रद्धापुरी निवासी जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा के छोटे भाई अशोक सोम सीसीएसयू में एओ पद पर तैनात हैं। देर रात अशोक अपने भाई की सफारी गाड़ी से एक शादी समारोह से सरधना रोड स्थित ड्रीम सिटी कॉलोनी से लौट रहे थे। सरधना चौराहे के पास अज्ञात बदमाशों ने कार पर डंडों व ईंट पत्थरों से हमला बोल दिया। कार को क्षतिग्रस्त कर उसके शीशे तोड़ दिए और हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। जिलाध्यक्ष का कहना है कि अज्ञात बदमाशों ने उनकी गाड़ी को टारगेट करके जान से मारने की नीयत से हमला किया था। हमले में उनका भाई अशोक, चालक कमल व गनर मामूली रुप से घायल हुआ है। घटना का खुलासा होना चाहिए। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed