फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या

Sat, 07 Apr 2018 02:03 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या
मोनू जाट के चाचा को चाची ने ही मरवाया
विज्ञापन

मेरठ।
जेल में बंद कुख्यात मोनू जाट के रिश्ते के चाचा मनवीर की हत्या गैंगवार या जमीनी रंजिश में नहीं हुई। बल्कि पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त तमंचा और एक बाइक बरामद की है।
पुलिस लाइन में एसपी देहात राजेश कुमार और सीओ सरधना संतोष सिंह ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर घटना का खुलासा किया। बताया कि रोहटा निवासी मनवीर (28) पुत्र राजवीर 31 मार्च को शाम को घर से खेत के लिए निकला था। एक अप्रैल की सुबह अमानुल्लापुर के रास्ते में खेत में उसका शव मिला। परिजनों ने अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मनवीर जेल में बंद कुख्यात मोनू जाट के रिश्ते का चाचा था। ऐसे में पुलिस मान रही थी कि जमीनी विवाद या गैंगवार तो हत्या की गई है। इंस्पेक्टर रोहटा सुभाष अत्री ने मनवीर की पत्नी दीपा से पूछताछ की तो वह ठीक से जवाब नहीं दे सकी। मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली तो पता चला कि दीपा और एक युवक की फोन पर लंबी बात होती थी। पुलिस के पूछताछ करने के बाद पत्नी ससुराल में तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी साथ चली गई। एसपी देहात ने बताया कि शुक्रवार को किनौनी चौराहे से दीपा और उसके प्रेमी रजत नेहरा पुत्र अरविंद नेहरा निवासी गांवडी थाना परतापुर को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी मंजिल सैनी की तरफ से रोहटा पुलिस को 15 हजार का इनाम देने की बात कही गई।
विज्ञापन


प्रेमी से शादी करना चाहती थी
एसपी देहात के अनुसार दीपा ने बताया कि शादी से पहले उसकी रजत से दोस्ती थी। मोदीनगर के रोरी गांव निवासी दीपा के परिजनों ने छह साल साल पहले उसकी शादी मनवीर निवासी रोहटा के साथ कर दी। शादी के बाद भी वह अपने प्रेमी रजत के साथ मिलती रही। महिला का आरोप है कि उसका पति उसे शादी के बाद से ही मारपीट कर प्रताड़ित करने लगा। शादी के बाद उसको तीन बच्चे हैं। दीपा ने बताया कि वह रजत से शादी करना चाहती, इसका मनवीर विरोध करता था। ऐसे में दीपा और रजत से मनवीर की हत्या की प्लानिंग बनाई और सोचा कि हत्या गैंगवार में मानी जाएगा। 31 मार्च को जब मनवीर खेत गया तो दीपा ने फोन कर रजत को बुला लिया। जिसके बाद रजत बाइक से पहुंचा और तमंचे से गोेली मारकर हत्या कर दी। हत्या भी उस स्थान पर की जहां दो साल पहले मोनू जाट ने शीशपाल और उसकी पत्नी संतोष की गोलियों से भूनकर हत्या की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कक्षा आठ की दोस्ती से सलाखों तक
दीपा कादराबाद स्थित स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ती थी। वहीं पर गांवड़ी निवासी रजत भी दूसरे स्कूल में पढ़ता था। इस दोनों की दोस्ती हो गई। 2009 में दीपा दसवीं में पास हो गई और रजत फेल हो गया। उसके बाद भी दोनों ने एक दूसरे के साथ मिलना नहीं छोड़ा। इस बीच रजत के पिता अरविंद ने अपने पिता की हत्या कर दी और जेल चला गया। वहीं दीपा के परिजनों उसकी शादी मनवीर से कर दी। इंस्पेक्टर रोहटा ने बताया कि शादी के बाद दीपा घर से दवाई लेने की बात कहकर बाहर जाती थी और प्रेमी से मिलती थी। रजत ने शादी भी नहीं की थी। जेल जाते समय दीपा ने कहा कि उसे पति की मौत का कोई दुख नहीं है, तीन बच्चों का दुख है। जेल से आने के बाद प्रेमी से ही शादी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed