{"_id":"5a89e08e4f1c1b5e028b6046","slug":"21518985358-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर वृद्धा को लूटा, पीटकर भागे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर वृद्धा को लूटा, पीटकर भागे
Updated Mon, 19 Feb 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगानगर/मेरठ। गंगानगर थाने से आधा किमी की दूरी पर कसेरू बक्सर में रविवार रात दो बदमाशों ने वृद्धा से मारपीट कर लूटपाट की। इस दौरान वृद्धा की हालत बिगड़ गई। घटना के बाद दोनों बदमाश फरार हो गए। मौके पर पहुंचे एसओ गंगानगर का आसपास के लोगों ने घेराव कर हंगामा कर दिया।
कसेरू बक्सर निवासी सुशीला देवी (85) के पति की मौत हो चुकी है। वृद्धा घर में अकेली रहती है। पड़ोस में रहने वाले प्रधान जगदीश और रिश्ते का पोता वरुण देखरेख करता है। बताया गया कि दो युवकों ने शुक्रवार को पहुंचकर किराए पर कमरा मांगा था। दोनों युवकों ने कहा कि वह गंगानगर में पढ़ रहे हैं, एक-दो दिन में अपना सामान ले आएंगे। आरोप है कि रात को इन दोनों युवकों ने वृद्धा के गले की चेन, कुंडल और नकदी लूट ली। वृद्धा को कमरे में बंद कर भाग गए। सूचना पर एसओ गंगानगर दिनेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और वृद्धा को दिव्य ज्योति अस्पताल में भर्ती कराया। वृद्धा की हालत गंभीर बनी है। वरुण ने थाने पर तहरीर दी है।
- किराए पर कमरा लेने पहुंचे युवकों ने दिया घटना को अंजाम