फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हाईवे पर हादसा, दो कांवड़िये घायल

हाईवे पर हादसा, दो कांवड़िये घायल

Thu, 20 Jul 2017 12:26 AM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर हादसा, दो कांवड़िये घायल
मोदीपुरम (मेरठ)। हाईवे पर बनाए गए स्पीड ब्रेकर पर तीन बाइक आगे-पीछे भिड़ गईं। जिसमें एक बाइक पर सवार दिल्ली के दो कांवड़िये घायल हो गए। एक कांवड़िये की सिर में चोट लगने पर हालत गंभीर बनी थी। मौके पर एंबुलेंस न मिलने पर साथी कांवड़ियों ने खुद ही घायल को निकट के अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार यह घटना बुधवार दोपहर करीब दो बजे हाईवे-58 पर दुल्हैड़ा चुंगी पर हुई। लोनी बॉर्डर दिल्ली निवासी व्यापारी सिद्धार्थ अपने साथी रामलखन के साथ कांवड़ लेने बाइक से जा रहे थे। स्पीड ब्रेकर पर अचानक तीन बाइक आगे-पीछे भिड़ने पर सिद्धार्थ और रामलखन सड़क पर जा गिरे। सिर के बल गिरने पर सबसे ज्यादा चोट सिद्धार्थ को आई। खून निकलने के साथ ही सिद्धार्थ बेहोश हो गए।
विज्ञापन

नहीं मिली कोई मदद
हाईवे पर कांवड़ियों को मदद देने का दावा करने वाला पुलिस-प्रशासन फेल साबित हुआ। घटना के बाद घायल सिद्धार्थ को उठाने वाला कोई नहीं था। एक एंबुलेंस इस दौरान वहां से गुजरी। लेकिन चालक ने एंबुलेंस में मरीज बताकर मदद नहीं की। काफी इंतजार के बाद कांवड़िये खुद ही घायल को लेकर अस्पताल पहुंचे। बाद में पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस का कहना है कि घायल सिद्धार्थ दिल्ली में व्यापारी हैं और दुकान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
- स्पीड ब्रेकर पर हादसा, नहीं मिली एंबुलेंस, एक कांवड़िये की हालत गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed