{"_id":"5cb39deebdec2213f52b922f","slug":"201555275246-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी करने के लिए बना था फर्जी आईएएस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी करने के लिए बना था फर्जी आईएएस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़, गाजियाबाद के ध्यानार्थ
- फर्जी आईएएस हापुड़ निवासी सिद्धार्थ गौतम ने पूछताछ में पुलिस को बताया
- पुलिस के अनुसार पढ़ाई के नाम पर परिवार को किया था आरोपी ने गुमराह
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। फर्जी आईएएस बनकर जगह-जगह स्वागत कराने वाले हापुड़ के सिद्धार्थ गौतम से पुलिस ने गहन पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ में पता चला कि आरोपी युवक ने इंटर पास कर स्नातक की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। स्नातक की पढ़ाई पूरी कर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने की बात कहकर परिवार को भी गुमराह करता रहा।
एसपी क्राइम डॉ. बीपी अशोक के अनुसार आरोपी सिद्धार्थ गौतम को क्राइम ब्रांच ने शनिवार को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में पता चला कि आरोपी युवक अपने परिवार को गुमराह करते हुए दिल्ली और अन्य स्थानों पर रहा। जिसने दोस्तों में प्रभाव जमाने और शादी करने के लिए यह हरकत की। पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह चाहता था कि किसी इंजीनियर लड़की से उसकी शादी हो, उसके बाद वह विदेश चला जाता। ऐसे में 12 वीं पास आरोपी ने ऐसे प्रचार किया कि उसने आईएएस की परीक्षा पास कर ली।
...अब मैं मरने जा रहा हूं
हापुड़ निवासी युवक की गिरफ्तारी के बाद उसके पिता की हालत बिगड़ गई थी। जिन्हें हापुड़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहीं, रात में जब परिजन सिविल लाइन थाने पहुंचे तो आरोपी को जमानत पर रिहा किया गया तो वह परिजनों के सामने ही कहने लगा कि अब मैं घर नहीं जाऊंगा और मरने जा रहा हूं। यह कहकर वह थाने से निकलने लगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल लाइन इंस्पेक्टर अब्दुर रहमान सिद्दीकी ने किसी तरह समझाकर उसे समझाकर घर तक छुड़वाया।