{"_id":"5ac147d64f1c1bbb618b4f32","slug":"201522616278-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदर भाटी गैंग का शूटर एसटीएफ ने धरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुंदर भाटी गैंग का शूटर एसटीएफ ने धरा
Updated Mon, 02 Apr 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। एसटीएफ मेरठ ने सुंदर भाटी गैंग के इनामी शूटर संजय को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उस पर 25 हजार का इनाम था।
सीओ एसटीएफ बृजेश सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ इंस्पेक्टर धर्मेंद्र यादव ने टीम के साथ गजरौला, जेपीनगर के पास से संजय पुत्र धीरज सिंह निवासी भिडवारा थाना मवाना को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से एक तमंचा, पांच कारतूस और 250 रुपये बरामद किए गए हैं। सीओ ने बताया कि संजय सुंदर भाटी गैंग के लिए भाड़े पर हत्या की घटनाओं को अंजाम देता है। 17 दिसंबर 2017 को गजरौला क्षेत्र में विक्रांत गुर्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। विक्रांत किठौर क्षेत्र का रहने वाला था। इस हत्याकांड में संजय फरार चल रहा था। आरोपी संजय ने बताया कि वह 50 हजार के इनामी रहे और सुंदर भाटी गैंग के शूटर अशोक विरसनपुरिया का साला है। संजय के खिलाफ जेपीनगर और नोएडा के अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज हैं।