{"_id":"59c2d9f74f1c1b2b688b5b37","slug":"201505942007-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चा पार्क पर पर्स लूटा, थापर नगर में दबोचे गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चा पार्क पर पर्स लूटा, थापर नगर में दबोचे गए
Updated Thu, 21 Sep 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चा पार्क पर पर्स लूटा, थापर नगर में दबोचे
मेरठ। बच्चा पार्क पर महिला से पर्स लूटकर भागते दो बदमाशों को फैंटम पुलिस ने पीछा कर थापर नगर में दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार मीरापुर निवासी निशा अपने पति अब्दुल रहमान के साथ रिक्शा से जा रही थी। बच्चा पार्क पर बाइक सवार दो बदमाशों ने निशा से पर्स छीन लिया। जिसमें पांच हजार रुपये, मोबाइल और जेवर थे। लोगों ने 100 नंबर पर कॉल कर बाइक का नंबर और बदमाशों के थापर नगर की तरफ भागने की सूचना दी। फिर बच्चा पार्क से थापर नगर तक लोगों ने बाइक से बदमाशों का पीछा किया। जिस पर दोनों बदमाश घबरा गए। पटेल नगर जली कोठी में घुसने की बजाय दोनों थापर नगर की तरफ मुड़ गए। जहां पर सदर थाने की फैंटम पुलिस ने थापर नगर गोल चक्कर के पास दोनों बदमाशों को दबोचकर पर्स बरामद कर लिया। लोगों ने दोनों लुटेरों को धुन दिया। इंस्पेक्टर सदर प्रशांत कपिल ने बताया कि आरोपी मोनी उर्फ उवेश व शादाब मेवाती निवासी हरिनगर ब्रह्मपुरी हैं।