{"_id":"598e20044f1c1b44718b4752","slug":"201502486532-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से चोरी फॉरच्यूनर मेरठ शास्\nत्रीनगर से बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली से चोरी फॉरच्यूनर मेरठ शास् त्रीनगर से बरामद
Updated Sat, 12 Aug 2017 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
दिल्ली में फिल्म डायरेक्टर की फॉरच्यूनर गाड़ी को चोरी कर बदमाश मेरठ ले आए। सोतीगंज के कबाड़ियों से डीलिंग कर गाड़ी को बदमाशों ने शास्त्रीनगर में एक गोदाम में खड़ी कर दी। वहीं गाड़ी का जीपीएस चालू रहा, जिसके चलते पुलिस ने गाड़ी को बरामद कर लिया, लेकिन बदमाश फरार हो गए।
दिल्ली के पटेलनगर निवासी निम्मी सिंह फिल्म डायरेक्टर हैं। बृहस्पतिवार रात एक बजे उनके आवास के बाहर से उनकी फॉरच्यूनर चोरी हो गई। करीब 4 बजे गाड़ी चोरी होने की जानकारी निम्मी को लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गाड़ी में लगे जीपीएस से उसकी लोकेशन देखी, जो मेरठ में बताई गई।
दिल्ली पुलिस ने मेरठ पुलिस से संपर्क किया व सोतीगंज में गाड़ी जाने का अंदेशा जताया। फिल्म डायरेक्टर ने मेरठ एसएसपी को मेसेज भी किया। एसएसपी मंजिल सैनी ने एएसपी कैंट अंकित मित्तल व सदर थाना पुलिस को लगाया। इसके बाद सुबह 11 बजे गाड़ी की लोकेशन शास्त्रीनगर में मिली तो सदर थाना पुलिस ने दबिश देकर गाड़ी बरामद कर ली।
विज्ञापन
फिल्म डायरेक्टर भी मेरठ पहुंचीं
गाड़ी बरामद होने की जानकारी पर फिल्म डायरेक्टर निम्मी सिंह भी मेरठ में एसएसपी आवास पर पहुंची। एसएसपी ने बरामद फॉरच्यूनर और सदर बाजार पुलिस को आवास पर बुलाया। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की बात सोतीगंज के कबाड़ियों से हुई थी। लेकिन वह फॉरच्यूनर को सोतीगंज तक नहीं पहुंचा सके।
आरोपियों की तलाश जारी
एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि गाड़ी बरामद हो गई, लेकिन आरोपियों का अभी सुराग नहीं लगा। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस ने बताया कि एक गैंग है, जो दिल्ली से कार चोरी कर मेरठ में लाता है। यह गैंग सोतीगंज के कबाड़ियों के संपर्क में है।
खास बात
जीपीएस के जरिये पुलिस ने गाड़ी ढूंढी, बदमाश हो गए फरार