फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बरामदगी की सच्चाई जानने मुरादाबाद पहुंची पुलिस

बरामदगी की सच्चाई जानने मुरादाबाद पहुंची पुलिस

Fri, 24 Nov 2017 02:06 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
बरामदगी की सच्चाई जानने मुरादाबाद पहुंची पुलिस
मेरठ। शताब्दी नगर से लापता व्यापारी अनिल प्रजापति की बरामदगी का सच जानने के लिए मेरठ पुलिस मुरादाबाद भेजी गई है। पुलिस टीम स्टेशन के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करने के साथ कई तथ्यों की पड़ताल करेगी।
विज्ञापन

शताब्दीनगर से पांच दिन पूर्व लापता व्यापारी अनिल प्रजापति बुधवार शाम नाटकीय ढंग से मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से अर्ध बेहोशी की हालत में मिला था। जिसे मेरठ लाया गया था। सीओ ब्रह्मपुरी की पूछताछ में उसने बताया कि सौरभ ने उसे रिठानी से कार में बिठाया था। उसमें तीन लोग थे। उसके मुंह पर कपड़ा डाल दिया था। जिसके बाद वो बेहोश हो गया था। इसके बाद उसे जब होश आया तो वो मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर था। उसने वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति को भाई का नंबर बताकर फोन कराया और अपने मुरादाबाद होने की सूचना दी, लेकिन अनिल की ये कहानी पुलिस के गले नहीं उतरी। लिहाजा पुलिस ने उसके द्वारा दी गई जानकारी की तहकीकात शुरू कर दी है। इसकी पड़ताल को एक पुलिस टीम को मुरादाबाद भेजा गया है।
विज्ञापन

चंदौसी के व्यक्ति के मोबाइल से किया था फोन
इंस्पेक्टर परतापुर के अनुसार जिस व्यक्ति के मोबाइल फोन से अनिल ने परिजनों के पास फोन कराया था वो चंदौसी का रहने वाला है। वर्तमान में मुरादाबाद में किराए के मकान में रहता है। बृहस्पतिवार को उसका फोन मिला तो उसने बताया कि उसके पैर में चोट लगी है। बुधवार को वो पट्टी कराकर स्टेशन से गुजरा तो बेंच पर लेटे एक व्यक्ति ने उसे टोका। उसने अपना नाम अनिल बताया और अपने भाई से बात कराने का अनुरोध किया । उसने अपने भाई का मोबाइल नंबर बताया तो अपने मोबाइल से वो नंबर मिलाकर उसकी बात करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालेगी पुलिस
अनिल सिटी स्टेशन तक कैसे पहुंचा। अब इसकी पड़ताल के लिए ही पुलिस मुरादाबाद गई है। इंस्पेक्टर के अनुसार स्टेशन और आसपास की दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। पुलिस इन कैमरों की फुटेज चेक करके ये देखना चाहती है कि अनिल रेलवे स्टेशन कब और कैसे आया। उसे किसी ने यहां लाकर डाला है या खुद चलकर यहां आया है। पुलिस को ये भी शंका है कि कहीं रुपयों के लेन देन आदि से बचने के लिए अनिल खुद ही तो गायब नहीं हुआ।

वहीं, अनिल के भाई राकेश ने बताया कि अभी अनिल कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। उनके कुनबे में इसी महीने शादी है परिवार गांव में तैयारी में लगा हुआ है। पूरी तरह ठीक होने के बाद ही अनिल कुछ सही बता सकेगा। सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया के अनुसार यह अपहरण का मामला है। दो भाईयों को आरोपी बनाया गया है। केस गंभीर है। इसलिए मामले की गंभीरता से पूरी जांच होगी। सच्चाई पता की जाएगी। इसके बाद ही इस मामले में कार्रवाई होगी।
- बुधवार को नाटकीय ढंग से लौटा था परतापुर का व्यापारी, पुलिस के गले नहीं उतरी बरामदगी की कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed