{"_id":"5b3698c24f1c1b8c668b4a14","slug":"181530304706-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धापुरी में दिन दहाड़े बदमाशों ने महिला से मंगलसूत्र लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
श्रद्धापुरी में दिन दहाड़े बदमाशों ने महिला से मंगलसूत्र लूटा
Updated Sat, 30 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंकरखेड़ा। श्रद्धापुरी में दिनदहाड़े बाजार से घर लौट रही महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने मंगलसूत्र लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने महिला को धक्का दे दिया। इस पर महिला उनके पीछे दौड़ पड़ी, लेकिन वे फरार हो गए। वहीं महिला गिरकर चोटिल हो गई।
मुजफ्फरनगर के शिवपुरी निवासी शालू देवी पत्नी अमित कुमार बच्चों के साथ अपने मायके श्रद्धापुरी आई हुई है। शुक्रवार को वह अपनी तीन साल की बच्ची जिया के साथ बाजार से लौट रही थी। रास्ते में श्रद्धापुरी स्थित शिव मंदिर के सामने बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला से ढाई तौले सोने का मंगलसूत्र झपट लिया। विरोध करने पर बदमाश उसे धक्का देकर भाग गए। इससे महिला अपनी बच्ची के साथ सड़क पर गिर गई। इसके बाद महिला उठी और बदमाशों का काफी दूर तक दौड़कर पीछा किया। महिला को देख आसपास के लोग भी दौड़ पड़े, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला ने बताया कि वह आर्टिफिशियल ज्वैलरी पहनती है, एक ही दिन उसने सोने का मंगलसूत्र पहना था, जिसे बदमाश लूटकर ले गए। उधर, एसआई रावेंद्र तालियान ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो एक दुकान के बाहर लगे कैमरे में बदमाश भागते हुए कैद हो गए।