{"_id":"5b73490642c792042a272ff7","slug":"171534281990-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमिश्नरी से एसएसपी ऑफिस तक राजपूत समाज का हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कमिश्नरी से एसएसपी ऑफिस तक राजपूत समाज का हंगामा
Updated Wed, 15 Aug 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। उल्देपुर गांव में तनाव बरकरार हैं। पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए राजपूत समाज ने मंगलवार को कमिश्नरी, कलक्ट्रेट और एसएसपी ऑफिस पर हंगामा किया। एसएसपी को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया कि भीम आर्मी व अन्य दलित संगठन इस मामले को जानबूझकर जातीय संघर्ष का रूप दे रहे हैं। दूसरे पक्ष की गिरफ्तारी न होने पर समाज सड़कों पर उतरेगा। एसएसपी ने आश्वासन दिया है कि निष्पक्ष जांच के बाद कार्रवाई होगी।
गंगानगर के उल्देपुर गांव में बीती आठ अगस्त को हुए संघर्ष में दलित छात्र रोहित कुमार की मौत हो गई थी। जिसमें कृष्ण, संदीप, सुमित, पुनीत, रवि, निखिल, विकास रोहित और राहुल को हत्या के मामले में नामजद किया गया था। कृष्ण समेत तीन लोग जेल भेजे गए। राजपूत समाज के लोगों ने एसएसपी को आरोप लगाते हुए बताया कि कुछ शरारती तत्वों के दबाव में पुलिस राजपूत समाज के लोगों का उत्पीड़न कर रही है। मरने वाले दलित छात्र रोहित समेत 25-30 लोगों ने मिलकर कृष्ण के घर पर हमला किया। जहां पर दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव हुआ। जिसमें रोहित की मौत हुई है। पुलिस एकतरफा कार्रवाई कर राजपूत समाज के लोगों को परेशान कर रही है। आंदोलन की चेतावनी देने पर गंगानगर पुलिस ने कृष्ण की पत्नी सुनीता की तहरीर पर सोमवार रात रोहित, ओमकार, विनोद, देवेंद्र, अनुज, नितिन, प्रेम, उदयवीर, मोनू व गौरव के खिलाफ डकैती और जानलेवा हमला की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की।
भीम आर्मी कराना चाहती बवाल
आरोप है कि उल्देपुर में भीम आर्मी के कार्यकर्ता और कुछ शरारती तत्व गांव में जाकर भड़काऊ बातें करते हैं, जिससे माहौल खराब हो रहा है। पुलिस को नामजद दोनों पक्षों के लोगों को गिरफ्तार करना चाहिए। एकतरफा कार्रवाई से लोगों में आक्रोश पनप रहा है।
विज्ञापन
शांति व्यवस्था बनाए पुलिस
राजपूत समाज के राहुल चौहान, गौरव चौहान, नीरज सोम, पुष्कर चौहान, बबलू प्रधान, अजीत चौहान, सतपाल प्रधान, अंचित समेत सैकड़ों लोगों ने कहा कि उल्देपुर में पुलिस शांति व्यवस्था बनाए। शरारती तत्व माहौल खराब करना चाहते है। पुलिस इसे गंभीरता से देखे। अगर उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे।
मरने वाले पर भी केस दर्ज
उधर, पुलिस ने मरने वाले दलित छात्र रोहित के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया। पुलिस ने रोहित के परिवार के सात लोग नामजद किए हैं। रोहित पर मुकदमा दर्ज होने को लेकर दलित समाज के लोगों में आक्रोश है। इस मामले में इंस्पेक्टर गंगानगर राकेश कुमार का कहना कि हत्या से पहले दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी, जिसके चलते रिपोर्ट दर्ज हुई है।
ज्ञापन में यह रखीं मांगें
1. दलित पक्ष के नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी हो
2. उच्चस्तरीय कमेटी बनाकर जांच कराई जाए
3. निर्दोष राजपूत लोगों का पुलिस उत्पीड़न बंद करे
4. घायल राजपूत लोगों का मेडिकल और इलाज कराएं
5. उल्देपुर गांव में शांति समिति गठित कर दोनों पक्ष के लोगों को सुरक्षा दिलाएं
6. राजपूत समाज के घरों में पशु भूखे मर रहे हैं। उनको चारा उपलब्ध कराकर देखरेख की जाए
7. राजपूत समाज के घरों की बिजली के तार काट दिए, उन्हें सही कराएं
8. कुछ शरारती तत्व माहौल खराब करने की फिराक में हैं, उन्हें देखा जाए
खास बातें:
- उल्देपुर प्रकरण में एकतरफा कार्रवाई होने पर आक्रोश, एसएसपी को सौंपा ज्ञापन
- आरोप लगाया कि भीम आर्मी और दलित संगठन दे रहे जातीय संघर्ष का रूप