फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भाजपाइयों ने कराया हैंडलूम उद्यमियों को धमकी देने वालों से फैसला

भाजपाइयों ने कराया हैंडलूम उद्यमियों को धमकी देने वालों से फैसला

Sun, 31 Dec 2017 02:05 AM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
भाजपाइयों ने कराया हैंडलूम उद्यमियों को धमकी देने वालों से फैसला
हैंडलूम उद्यमियों का धमकी देने वालों से हुआ समझौता
विज्ञापन

मेरठ। हैंडलूम व्यवसायियों को धमकी देने वाले और उनकी फैक्ट्रियों पर तालाबंदी के प्रयास करने वाले दो युवकों के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट में शनिवार को भाजपाइयों ने फैसला करा दिया। फैसले में जहां युवकों ने लिखित में अपनी गलती मानते हुए भविष्य में ऐसा न करने का आश्वासन दिया, वहीं युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने वाले व्यवसायियों ने भी मुकदमा वापस लेने की बात कही। लेकिन इस मामले में जहां दोनों युवकों पर दबंगई दिखाते हुए रंगदारी मांगने का आरोप था, उसमें भाजपाइयों का समझौता कराना चर्चा का विषय बना हुआ है।

ये था पूरा मामला
परतापुर थाना क्षेत्र में ग्राम कुंडा, रिठानी, परतापुर में हैंडलूम की कई फैक्ट्रियां है। 12 दिसंबर को इन हैंडलूम व्यापारियाें को पता चला कि कुंडा निवासी दो युवक लव कसाना और मोहित कसाना मजदूरों को काम न करने के लिए भड़का रहे हैं। इसके बाद 13 दिसंबर को ये दोनों युवक कुछ बाहरी लोगों के साथ ही 15-20 मजदूरों को साथ लेकर स्वास्तिक टेक्सटाइल कुंडा पर आये और फैक्ट्री पर ताला लगा दिया। जब फैक्ट्री मालिक ने 100 नंबर पर सूचना दी तो सभी भाग निकले और पुलिस ने ताला तोड़कर मजदूरों को बाहर निकाला। इसके बाद 18 दिसंबर को फैक्ट्री मालिक सहित अन्य उद्यमियों ने इन दोनों के खिलाफ परतापुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई। इस मामले में मेरठ के हैंडलूम व्यापारी पिछले दिनों दिल्ली जाकर सांसद राजेंद्र अग्रवाल से भी मिले और पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न किये जाने की शिकायत की। जिस पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने आईजी से बात कर कार्रवाई के लिए कहा।
विज्ञापन


शनिवार को भाजपाइयों ने ही करा दिया फैसला
इस मामले में शनिवार को दक्षिण विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह के पिता मुखिया गुर्जर, भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा, सुनील भराला, कमल दत्त शर्मा, हैंडलूम वस्त्र व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन अरोड़ा, महामंत्री अंकुर गोयल आदि के साथ ही एसपी सिटी मान सिंह चौहान आईआईए भवन मोहकमपुर पहुंचे। वहीं पीड़ित पक्ष से मोहित जैन, दीपक कुमार, धर्म चंद जैन, मदनलाल अरोड़ा, कपिल मित्तल और मनोज जैन तथा लव कसाना और मोहित कसाना भी अपने परिजनों के साथ पहुंचे। इन सबके बीच माफीनामा के बाद फैसला करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चर्चा का विषय बना
जिस तरह यह मामला 15 दिन से चर्चा में बना हुआ था और व्यवसायी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। उसमें भाजपाइयों द्वारा फैसला कराया जाना चर्चा का विषय बना हुआ है। चर्चा रही कि वोटों की राजनीति में यह फैसला करा दिया गया।
खास बात
शनिवार को आईआईए भवन में जुटे विधायक सोमेंद्र तोमर सहित तमाम भाजपाई
दो आरोपियों के खिलाफ हैंडलूम व्यवसायी ने कराई थी परतापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed