फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एक सप्ताह पहले संदिग्ध परिस्थितियों में हुई महिला के मौत के मामले में परिजनों की तहरीर पर हत्या में मामला दर्ज

एक सप्ताह पहले संदिग्ध परिस्थितियों में हुई महिला के मौत के मामले में परिजनों की तहरीर पर हत्या में मामला दर्ज

Thu, 04 Apr 2019 02:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
एक सप्ताह पहले संदिग्ध परिस्थितियों में हुई महिला के मौत के मामले में परिजनों की तहरीर पर हत्या में मामला दर्ज
एक सप्ताह बाद महिला की हत्या का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

- खरखौदा के बिजौली में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी महिला की मौत
खरखौदा। एक सप्ताह पूर्व बिजौली गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई 62 वर्षीय महिला की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी हो कि गाजियाबाद जिले के मोदीनगर क्षेत्र के गांव तिबड़ा निवासी नंदी 62 वर्ष पत्नी कैलाश चंद करीब बीस वर्षों से अपने मयके गांव बिजौली में रह रही थी। नंदी के मकान में मोबाइल कंपनी का टावर लगा है। जिससे पति-पत्नी दोनों का पालन पोषण चल रहा था। चार वर्ष पूर्व कैलाश की मौत होने के बाद से नंदी के भाई व भतीजे उसकी देखरेख करते थे। परिजनों के मुताबिक घटना से दो दिन पहले से नंदी को घर से बाहर नहीं देखा। जिस पर भतीजे ने नंदी के घर जाकर देखा तो दरवाजा बंद मिला। घर के पीछे वाले दरवाजे से वह अंदर पहुंचा तो देखा नंदी का शव फंदे पर लटका हुआ था। परिजनों ने हत्या की बात कहते हुए खरखौदा थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने आत्महत्या की आशंका की बात कही थी। पुलिस ने पीएम रिपोर्ट आने के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज करने की बात कही थी। बुधवार थाने पहुंचे मृतक नंदी के भाई श्याम सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी बहन की हत्या दो दिन पहले ही होना मिला है। पुलिस ने तहरीर पर अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मामला संदिग्ध लग रहा था जिस कारण महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया था। लेकिन अब मृतक पक्ष की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। कुलवीर सिंह, थानाध्यक्ष खरखौदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed