{"_id":"5a7389c94f1c1bf07b8b4f13","slug":"161517521353-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से छेड़छाड़ में पुलिस ने दर्ज किया क्रॉस केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा से छेड़छाड़ में पुलिस ने दर्ज किया क्रॉस केस
Updated Fri, 02 Feb 2018 03:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा से छेड़छाड़ में पुलिस ने दर्ज किया क्रॉस केस
मेरठ। नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी तो की नहीं, उल्टा छात्रा के पिता पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर दिया। छात्रा के पिता ने एडीजी जोन से शिकायत की है। वहीं छात्रा के परिजन एसएसपी से भी मिले।
परीक्षितगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा के साथ एक युवक ने पांच दिसंबर को छेड़छाड़ कर दी थी। पीड़ितों ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत की तो आरोपी पक्ष ने छात्रा के घर में घुसकर हमला बोल दिया। आरोप है कि परीक्षतगढ़ पुलिस ने छात्रा के घर पहुंचकर समझौते के लिए दबाव डाला। बाद में पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपी युवक के चाचा की तहरीर पर छात्रा के पिता पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर दी। छात्रा के पिता ने समझौता करने से इंकार किया तो पुलिस छात्रा के घर दबिश देकर धमकाने लगी। छात्रा के पिता ने एसएसपी से कहा कि यदि उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह थाने में ही केरोसिन डालकर आत्मदाह कर लेंगे। बुधवार को भी आरोपी पक्ष के लोग घर में घुस गये और फायरिंग कर दी। एसएसपी मंजिल सैनी ने एसओ परीक्षितगढ़ को फटकार लगाते हुए एक सप्ताह में कार्रवाई करने के निर्देश दिए।