{"_id":"599f3dc24f1c1bbb1c8b45c0","slug":"161503608258-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी की मां को अंजाम भुगतने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारोबारी की मां को अंजाम भुगतने की धमकी
Updated Fri, 25 Aug 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। स्पोर्ट्स कारोबारी रजनीश सखूजा की मौत के मामले में बृहस्पतिवार को कारोबारी की मां को धमकी दी गई है। सुबह से शाम तक 12 बार अलग-अलग मोबाइल नंबर से कॉल कर एफआईआर वापस लेने के लिए कहा गया। जिसके बाद कारोबारी की मां ने अपना मोबाइल फोन ही स्विच ऑफ कर लिया।
सदर बाजार थाना क्षेत्र के दालमंडी निवासी रजनीश सखूजा (40) पुत्र अशोक सखूजा ने तिरुपति प्लाजा स्थित अपने ऑफिस में 10 अगस्त की रात लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। रजनीश की पत्नी रितु सखूजा ने रजनीश के सौतेले पिता अशोक सखूजा और रजनीश के दो सौतेले भाइयों राजीव व संजीव के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रजनीश की पत्नी सास किरन और दोनों बच्चों के साथ रह रही है।
बृहस्पतिवार को आरोपी पक्ष ने रजनीश की मां किरन के मोबाइल पर कॉल करते हुए कहा कि या तो दर्ज मुकदमा वापस ले लें, नहीं तो अंजाम बुरा होगा। उसके बार लगातार धमकी भरी कॉल आती रहीं। शाम के समय रजनीश की पत्नी ने कॉल सुनी तो एक रिश्तेदार ने तरह-तरह की धमकी दी। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने जान का खतरा जताते हुए एसओ लालकुर्ती को फोन पर मामले की जानकारी दी। लेकिन पुलिस मामले को दबाने में लग गई। स्पोर्ट्स कारोबारी की पत्नी रितु का आरोप है कि आरोपी लगातार समझौते का दबाव बना रहे हैं। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही। पुलिस की मिलीभगत से ही आरोपी समझौते का दबाव डाल रहे हैं। शुुक्रवार को कारोबारी की पत्नी अपनी मां और बच्चों के साथ एसपी सिटी से मिलेंगी। पीड़िता का कहना कि आरोपी कभी भी कोई भी घटना को अंजाम दे सकते हैं।
विज्ञापन
खास बात
- स्पोर्ट्स कारोबारी रजनीश सखूजा की मौत का मामला
- समझौता न करने पर दी गई धमकी, पुलिस पर लगाया आरोपियों को गिरफ्तार न करने का आरोप