{"_id":"5988ceb54f1c1b74148b4568","slug":"161502138037-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रह्मपुरी थाने के मुखबिर ने बोला हमला, सांप्रदायिक तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्रह्मपुरी थाने के मुखबिर ने बोला हमला, सांप्रदायिक तनाव
Updated Tue, 08 Aug 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाने से सटे पूर्वा इलाही बख्श मोहल्ले में रक्षाबंधन पर ससुराल आए युवक पर थाने के मुखबिर आजाद खान ने साथियों के साथ हमला बोल दिया। आरोप है कि विरोध करने पर दामाद और ससुर पर पिस्टल तान दी गई और दोनों को घसीटते हुए थाने ले गए। थाने में भी पुलिस के सामने पीटा गया। एकतरफा कार्रवाई के विरोध में लोगों ने थाना घेर लिया। भाजपाइयों की इंस्पेक्टर से तीखी झड़प हो गई। जिसके बाद आरोपियों पर केस दर्ज कराया गया।
खरखौदा निवासी ब्रह्मनंद सैनी सोमवार सुबह पत्नी रूपमणि को लेकर पूर्वा इलाही बख्श स्थित ससुराल में आया था। इस दौरान ब्रह्मानंद के साले दीपक सैनी का पड़ोसी आजाद खान से विवाद हो गया। पुलिस के मुताबिक आजाद गली में निर्माण करा रहा था, जिसका दीपक ने विरोध किया था। आजाद व उसके दर्जनों साथियों ने पहले दीपक को पीटा और फिर ब्रह्मानंद पर जानलेवा हमला कर दिया। बचाव में उसके ससुर राम सिंह आए तो हमलावर दोनों को खींचते हुए ब्रह्मपुरी थाने ले गए।
थाने में हंगामा, नारेबाजी
आरोप है कि आजाद व उसके साथियों ने पहले पुलिस के सामने ब्रह्मानंद को पीटा। मोहल्ले के कुछ लोगों ने आपत्ति जताई तो पुलिस ने भी ब्रह्मानंद को पीटा। इसकी जानकारी पर मोहल्ले के सैकड़ों लोगों ने थाना घेर लिया। इस बीच भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा कार्यकर्ताओं अर्जुन सैनी, भूपेंद्र, नितिन बंसल, अनुज कुमार, चेतन, विकास आदि के साथ थाने पहुंचे। एकतरफा कार्रवाई के विरोध में भाजपाइयों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर दी। नोकझोंक के बाद भाजपाइयों ने राम सिंह को थाने से छुड़वा लिया। वहीं, युवा सेवा समिति के अध्यक्ष बदर अली भी आजाद पक्ष से कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंच गए। आरोप लगाया कि मारपीट में आजाद को चोट आई है। भाजपाई पुलिस पर दबाव बनाकर एकतरफा कार्रवाई कराना चाहते हैं। आजाद पक्ष से तहरीर देने के बाद कार्रवाई को लेकर सांप्रदायिक तनाव की स्थिति पैदा हो गई। काफी हंगामे के बाद ब्रह्मानंद की तहरीर पर आजाद और उसके साथियों पर केस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
मुखबिर बताकर करता है मारपीट
थाने में आजाद को कुर्सी पर बैठा देखकर महिलाएं आगबबूला हो गई। महिलाओं ने हंगामा करते हुए आजाद और उसके साथियों पर मारपीट और दीपक सैनी के घर में घुसकर महिलाओं से अभद्रता करने के आरोप लगाए। कहा कि आजाद खुद को पुलिस का मुखबिर बताकर पहले भी लोगों से मारपीट कर चुका है। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
महिलाओं से अभद्रता की जांच होगी
इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सतीश कुमार राय ने कहा कि मारपीट में ब्रह्मानंद और आजाद दोनों घायल हुए हैं। आजाद पक्ष पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। महिलाओं ने अभद्रता के आरोप लगाए हैं, जिसकी जांच कर कार्रवाई होगी। थाने में पुलिस द्वारा मारपीट करने का आरोप निराधार है।
खास बात
- रक्षाबंधन मनाने ससुराल आए युवक को दूसरे समुदाय के लोगों ने पीटा
- पिस्टल तानी, दामाद और ससुर को घसीटते हुए ले गए थाने, वहां भी की पिटाई
- एकतरफा कार्रवाई पर लोगों ने थाना घेरा, भाजपाइयों की इंस्पेक्टर से झड़प, नामजद केस दर्ज