{"_id":"5d12836f8ebc3e3cc057af7c","slug":"156149436415-sardana-news50","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरधना गंगनहर में प्रेमी युगल ने छलांग लगाई, युवकों ने बचाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सरधना गंगनहर में प्रेमी युगल ने छलांग लगाई, युवकों ने बचाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना गंगनहर में प्रेमी युगल ने छलांग लगाई, युवकों ने बचाया
सरधना। सरधना गंगनहर पुल से मंगलवार शाम पांच बजे प्रेमी युगल ने छलांग लगा दी। दोनो को गंगनहर में कूदते हुए आसपास के लोगों ने देख लिया। लोगों ने मशक्कत के बाद दोनों को गंगनहर से बाहर निकाला। जानकारी पर थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने दोनों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
दौराला क्षेत्र के लोहिया गांव निवासी युवक का बहसूमा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से प्रेम प्रसंग है। दोनो के बीच मामा-भांजी कर रिश्ता है। मंगलवार शाम करीब पांच बजे दोनो सरधना गंगनहर पुल पर जा पहुंचे। दोनों ने देखते ही देखते पुल से नहर में छलांग लगा दी। इस बीच नहर में नहा रहे युवकों ने दोनों को कूदते हुए देख लिया। युवकों ने मशक्कत के बाद दोनो को बाहर पानी से बाहर निकाला। प्रेमी युगल के गंगनहर में कूदने की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस युवक-युवती को थाने ले गई। पुलिस की जानकारी पर दोनों के परिजन थाने पहुंच गए और दोनों को समझाया। पुलिस को पूछताछ में युवक-युवती ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग है। बाद दोनों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। कार्यवाहक एसओ अमित कुमार का कहना है कि दोनो के परिजनों ने किसी भी कार्रवाई के लिये तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने दोनों को चेतावनी देकर परिजनों के साथ भेज दिया।