फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बिना हेलमेट पेट्रोल भरने का विरोध, दरोगा से अभद्रता

बिना हेलमेट पेट्रोल भरने का विरोध, दरोगा से अभद्रता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
बिना हेलमेट पेट्रोल भरने का विरोध, दरोगा से अभद्रता
बिना हेलमेट पेट्रोल भरने का विरोध, दरोगा से अभद्रता
विज्ञापन

मुरादनगर। एक दरोगा को बिना हेलमेट पेट्रोल भरवाने आए बाइक सवार तीन युवक का विरोध करना महंगा पड़ गया। विरोध करने से नाराज युवकों ने दरोगा से गाली गलौज कर अभद्रता कर दी। पुलिस ने तीनों युवकों का शांतिभंग में चालान कर दिया है।

एसएसपी के आदेश पर मंगलवार को पेट्रोल पंप पर चेकिंग अभियान चलाया गया था कि बिना हेलमेट व सीट बेल्ट के किसी को पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। बताया गया है कि रावली चौकी पर तैनात दरोगा रावली रोड स्थित पेट्रोल पंप पर चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच बाइक सवार एक युवक बिना हेलमेट लगाए आया और पेट्रोल डालने को कहने लगे। मौके पर मौजूद कर्मियों ने बिना हेलमेट पेट्रोल देने से इंकार कर दिया। पेट्रोल नहीं देने पर युवक ने कर्मियों से गाली गलौज शुरू कर दी। दरोगा ने युवक को समझाने की कोशिश की। आरोपी ने फोन कर अपने दो साथियों को बुला लिया। दोनों युवक भी बाइक से बिना हेलमेट के मौके पर पहुंचे। इसके बाद तीनों युवकों ने दरोगा के साथ गाली गलौज कर अभद्रता की। इतना ही नहीं पेट्रोल पंप पर हंगामा शुरू कर दिया। युवकों के साथ पास बाइक के कागज भी मौजूद नहीं थे। पुलिस ने दोनों बाइक सीज कर दी। एसएसआई डीके सिंह ने बताया कि जावेद अल्वी, नाजीम अल्वी, सादाब निवासी रावली गांव का शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed