{"_id":"5cf42d37bdec2207543484e9","slug":"15595062271620-modinagar-news106","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनेस मैन के खाते से 20 हजार रुपए निकाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बिजनेस मैन के खाते से 20 हजार रुपए निकाले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुरादनगर। नगर के एक व्यवसायी के खाते से बीस हजार रुपए निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने युवक पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
हिसाली रेलवे क्रांसिग के पास स्थित सूर्या विहार कॉलोनी में रहने वाले व्यवसायी अतेश कुमार ने बताया कि मेरा खाता व मोबाइल गूगल पे पर रजिस्टर है, एक जून को पोटेटो मशीन खरीदने के लिए एक युवक से बात हुई थी। पेमेंट ट्रांसफर के लिए अतेश कुमार ने अपना गूगल पे का क्यूआर कोड दिया था, आरोप है कि आरोपी ने उसे रिसीव टू पे का मैसेज भेजा और उसके खाते से बीस हजार रुपए काट लिये। आरोपी ने न मशीन दी और न रुपए लौटाए। अतेश कुमार ने बताया कि उसका भाई एनएसजी में कमांडो है और मानेसर गुडग़ांव में पोस्टिंग है। बताया कि जिस युवक ने फोन पर बात कर उसके खाते से बीस हजार रुपए निकाले, वह भी उसके भाई का दोस्त बताया जा रहा है। एनएसजी कमांडो ने इसकी शिकायत यूपी के डीजीपी से की है।
-----------