{"_id":"5bf710dabdec22417c7282de","slug":"154291840918-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल युवक ने उपचार के दौरान दम तोडा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घायल युवक ने उपचार के दौरान दम तोडा
Updated Fri, 23 Nov 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घायल युवक ने उपचार के दौरान तोड़ा दम
खरखौदा। 10 अक्तूबर को सड़क हादसे में घायल युवक ने बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजन बिना कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए। पुलिस के अनुसार करीब एक माह पहले 10 अक्तूबर को परतापुर के गांव छज्जूपुर निवासी रविंद्र तीन वर्षीय पुत्र गोवर्धन हापुड़ से मेरठ जा रहा था। शाम के वक्त जब रविंद्र बाइक से हापुड़ मेरठ रोड पर खरखौदा में डीएवी डिग्री कालेज के सामने पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने रविंद्र की बाइक में टक्कर मार दी थी। जिससे राहगीरों ने उसे गंभीर हालत में मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। इस समय रविंद्र का सुभारती अस्पताल में इलाज कराया जा रहा था। बृहस्पतिवार को रविंद्र ने सुबह के समय दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस जब शव को कब्जे में लेने लगी तो मृतक पक्ष ने किसी कार्रवाई से इनकार कर दिया। पुलिस ने परिजनों की मांग पर शव भी सुपुर्दगी में दे दिया।