फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   झूठा ईमेल भेजकर सऊदी अरब में नौकरी से हटवाया

झूठा ईमेल भेजकर सऊदी अरब में नौकरी से हटवाया

Mon, 29 Oct 2018 02:40 AM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
झूठा ईमेल भेजकर सऊदी अरब में नौकरी से हटवाया
कंपनी ने युवक का पासपोर्ट, वीजा जब्त किया
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस से मांगी मदद
अमर उजाला ब्यूरो
मवाना। मोहल्ला हीरालाल निवासी वृद्धा ने थाने पहुंचकर पुलिस से उसके पुत्र की सऊदी में झूठी शिकायत करने का आरोप लगाया है। उसने पुत्र की जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। वहीं, झूठी शिकायत करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ला हीरालाल निवासी प्रमिता पत्नी रवि की तहरीर उसकी सास लेकर थाने पहुंची। जिसमें प्रमिता ने कहा कि उसका पति दो वर्ष पूर्व कर्ज लेकर सऊदी में ड्राइवरी करने के लिए गया था। उसकी नौकरी ठीक प्रकार से चल रही थी। बीती 13 सितंबर को मोहल्ले के ही एक व्यक्ति ने रवि की कंपनी को ईमेल भेजकर उसके खिलाफ चोरी एवं शराब पीने की शिकायत की। इतना ही नहीं उसे कांट्रेक्ट किलर भी बताया। इस ईमेल से उसके पति की नौकरी छूट गई। उसका पासपोर्ट एवं वीजा कंपनी ने जब्त कर लिया। किसी प्रकार रवि ने वीजा एवं पासपोर्ट प्राप्त कर पुन: नौकरी शुरू की। वहीं, 27 अक्तूबर को आरोपी ने पुन: ईमेल भेजकर रवि पर आरोपों को दोहरा दिया। जिसके बाद कंपनी ने पुन: वीजा पासपोर्ट छीन लिया तथा रवि के ऊपर कानूनी कार्रवाई का आदेश जारी कर दिया है। तहरीर में जानमाल के सुरक्षा की गुहार लगाई है तथा आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एसएसआई भरतलाल शाह का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


अंतिम मतदाता दिवस पर उमड़ी भीड़
फलावदा। कस्बे में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला अधिकारी अनिल ढींगरा के निर्देश पर कस्बे के सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा अंतिम मतदाता दिवस आयोजित किया गया। जिसमें जनवरी 2019 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान 2019 चलाया गया। इसके तहत मतदान केंद्र मतदेय स्थल स्थापित किए गए और दावे और आपत्तियों को प्राप्त करने के उपरांत निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन दिनांक 4 जनवरी 2019 को किया जाएगा। जिसके तहत जिन लोगों का नाम वोटर लिस्ट में नहीं चढ़ा है उनका नाम शामिल करने के लिए लोगों ने मतदान केंद्र पहुंचकर अपने नाम वोटर लिस्ट में अंकित करने के लिए फार्म भरें। वहीं, फलावदा क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांव के सभी मतदान केंद्रों पर भी लोगों ने अपना नाम वोटर लिस्ट में अंकित कराने के लिए फार्म भरे हैं। इस मौके पर मतदान केंद्रों पर नगर पंचायत के लिपिक फईम अहमद, अहसान सैफी, मोहित कुमार, सरदार अहमद, बीएलओ शाहना रिजवी, सादिया रिजवी, हिमांशु शेखर, प्रदीप कुमार, सभासद शहजाद कुरैशी आदि कस्बे के लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed