{"_id":"5bb91a9e867a5514ba415a8c","slug":"153885760717-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत दिलशाद की मां को घर में घुसकर तमंचा तान दी जान से मारने की धमकी।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला पंचायत दिलशाद की मां को घर में घुसकर तमंचा तान दी जान से मारने की धमकी।
Updated Sun, 07 Oct 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। गांव सठला निवासी मृतक दिलशाद जिला पंचायत सदस्य की मां पर गांव के ही तीन युवकों ने तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि तब तक आरोपी मौके से फरार हो गए।
उल्लेखनीय है कि बीते माह दिल्ली में किसी विवाद के चलते जिला पंचायत सदस्य दिलशाद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें गांव सठला निवासी लोगों को नामजद किया गया था। दिलशाद की मां गांव में अकेली ही रहती है। आरोप है कि शाम के समय गांव के ही तीन युवक उनके मकान पर पहुंचे तथा उनके दरवाजा खटखटाया। इस पर दिलशाद की मां ने दरवाजा खोला तो आरोपियों ने तमंचे तानते हुए जान से मारने की धमकी दी। वृद्धा द्वारा शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए। बताया कि बीती तीन अक्तूबर को भी आरोपियों द्वारा उनके घर के पास तमंचे से फायर किया था। वे लगातार धमकी देते हुए मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। सूचना पाकर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष द्वारा तहरीर नहीं दी गई थी। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।