{"_id":"5bb67d25867a5528d93a2130","slug":"153868622416-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं से छेड़छाड़ व विरोध पर फायरिंग करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिलाओं से छेड़छाड़ व विरोध पर फायरिंग करने का आरोप
Updated Fri, 05 Oct 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। ग्राम जयसिंहपुर के ग्रामीण बृहस्पतिवार को थाने पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हंगामा किया। आरोप है कि बुधवार देर रात रामलीला मंचन के दौरान कुछ युवक शराब के नशे में भैंसा-बुग्गी पर सवार होकर पहुंचे और महिलाओं से छेड़छाड़ कर दी। वहीं, विरोध करने पर युवक फायरिंग करके भाग निकले।
जयसिंहपुर के ग्रामीण मनोज, रेखा, राजेश, वीरमती, सतवीरी, रणवीरी, रामवती आदि ने बताया कि उनके गांव में मुख्य तिराहे पर रामलीला का मंचन किया जा रहा है। बुधवार देर रात मंचन जारी था। आरोप है कि इस दौरान ऐंची कला निवासी दो युवक अपने साथियों के साथ शराब के नशे में भैंसा-बुग्गी पर सवार होकर मंचन में पहुंचे। इस दौरान काफी संख्या में महिला एवं बच्चों की भीड़ लगी हुई थी। नशे में युवकों ने वहां बैठी महिलाओं से छेड़छाड़ कर दी। उनके शोर मचाने पर ग्रामीणों ने युवकों का विरोध किया। जिस पर युवकों ने महिलाओं के ऊपर भैंसा-बुग्गी चढ़ाने का प्रयास किया और फायरिंग करते हुए भाग निकले। इस पर ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को थाने पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को शांत कराया और मामले की जानकारी ली। ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। वहीं, थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य बातें
आरोपी युवक विरोध करने पर फायरिंग करते हुए भाग निकले