{"_id":"5b79dcc042c792466a5053bc","slug":"15347130154-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैंठ में आई एक महिला का मंगलसूत्र साफ किया। वहीं घर वापस लौट रही एक महिला से बाइक सवार युवकों ने की छेडछाड।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैंठ में आई एक महिला का मंगलसूत्र साफ किया। वहीं घर वापस लौट रही एक महिला से बाइक सवार युवकों ने की छेडछाड।
Updated Mon, 20 Aug 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
मवाना। साप्ताहिक पैठ में आई गांव गणेशपुर निवासी महिला का गले में पहना मंगलसूत्र साफ कर दिया। वहीं, सामान खरीदकर लौट रही एक अन्य महिला से मखदूमपुर बस स्टैंड से कुछ आगे बाइक सवार दो युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। महिला ने थाने में शिकायत की है।
रविवार को तहसील रोड पर लगने वाली साप्ताहिक पैठ में गांव गणेशपुर निवासी महिला शिखा सामान खरीदने आई थी। इसी दौरान किसी ने उसके गले से मंगलसूत्र साफ कर दिया। महिला का कहना है कि दो किशोर उसके पास आए थे। उन्होंने ही मंगलसूत्र साफ किया है। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
वहीं, पास ही के एक गांव निवासी एक महिला दो और महिलाओं के साथ सामान खरीदने के बाद घर लौट रही थी। वे वाहन की तलाश में मखदूमपुर बस स्टैंड से आगे पहुंचीं तो बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और महिला से छेड़छाड़ का प्रयास किया। विरोध करने तथा शोर मचाने पर बाइक सवार मनचले फरार हो गए। पीड़ित महिला ने थाने पहुंचकर मौखिक शिकायत की। एसएसआई भरतलाल शाह का कहना है कि महिला ने तहरीर नहीं दी थी। तहरीर मिलने पर ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जांच शिविर में रोगियों की जांच की
मवाना। कस्बा स्थित कमल हॉस्पिटल में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में विभिन्न रोगों के पांच सौ रोगियों की निशुल्क जांच की गई।
कमल हॉस्पिटल के डायरेक्टर भूपेंद्र त्यागी ने बताया कि हॉस्पिटल में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में 225 रोगियों की हैपेटाइटिस बी व सी की निशुल्क जांच की गई। जिसमें 50 रोगी पाजिटिव मिले। सौ रोगियों की शुगर टेस्ट, 50 की दिल की जांच ईसीजी की गई। हालांकि 80 रोगियों की हड्डी से संबंधित जांच की। उन्होंने बताया कि आगे भी इस प्रकार के निशुल्क कैंप क्षेत्र की जनता के लिए आयोजित किए जाते रहेंगे। यह उनका दूसरा निशुल्क कैंप था।
बाइक फिसलने से दंपति घायल
मवाना। बाईपास पर तिगरी गांव के समीप बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ जाने से बाइक सवार दंपति बाइक फिसल जाने से सड़क पर गिरकर घायल हो गया। उन्हें प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया है।
बिजनौर निवासी विनोद अपनी पत्नी सुनीता तथा चार वर्षीय पुत्र अंश के साथ बाइक पर सवार होकर मेरठ से बिजनौर लौट रहे थे। वे बाईपास पर गांव तिगरी के समीप पहुंचे तो बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर स्लिप हो र्गई। जिससे दंपति व बच्चा घायल हो गया। उन्हें प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।
वृद्धा से मारपीट
मवाना। मोहल्ला काबली गेट निवासी वृद्धा अतरकली पत्नी बुल्ली घर के बाहर खड़ी थी। उसी समय अज्ञात व्यक्ति आया और मारपीट करने लगा। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। जिससे महिला मामूली रूप से घायल हो गई। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।