फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   प्रेमी युगल ने हाइकोर्ट में प्रार्थना पत्र भेज लगाई सुरक्षा की गुहार

प्रेमी युगल ने हाइकोर्ट में प्रार्थना पत्र भेज लगाई सुरक्षा की गुहार

Mon, 30 Jul 2018 07:28 PM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी युगल ने हाइकोर्ट में प्रार्थना पत्र भेज लगाई सुरक्षा की गुहार
मवाना। नगर क्षेत्र के एक गांव में रह रहे प्रेमी युगल ने हाल ही में हाईकोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल कर सुरक्षा की गुहार लगाई है। इस पर हाईकोर्ट ने सीओ को तलब किया है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का दूसरे गांव निवासी युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों वहां से फरार होकर मवाना नगर के एक गांव में युवक की ननिहाल आ गए। यहां दोनों की जान को खतरा बना हुआ है। उन्होंने ऑनर किलिंग की आशंका जताते हुए हाल ही में हाईकोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल कर सुरक्षा की गुहार लगाई। इस पर सोमवार को हाईकोर्ट ने सीओ मवाना यूएन मिश्रा को मंगलवार को तलब किया है। मामला पुलिस के संज्ञान में आते ही सोमवार को हड़कंप रहा। सीओ यूएन मिश्रा का कहना है कि थाने में युगल ने प्रार्थना पत्र नहीं दिया है। यदि प्रार्थना पत्र दिया तो सुरक्षा दी जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed