{"_id":"5b4275594f1c1bad288b56c3","slug":"153108207116-city-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समा ोह मे शामिल होने आई बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी समा ोह मे शामिल होने आई बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास
Updated Mon, 09 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मेरठ। गाजियाबाद की एक कॉलोनी निवासी महिला अपनी सात वर्षीय बच्ची के साथ भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद में शादी समारोह में आई थी। इस दौरान मलियाना निवासी बबलू पुत्र ओमवीर और पतला थाना निवाड़ी निवासी कल्लू उक्त बच्ची को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गए और दुष्कर्म की कोशिश की। बेटी को न देखकर महिला ने उसकी तलाश की। काफी देर के बाद बच्ची बदहवास हालात में आती दिखी और सारी बात बताई। इसके बाद बच्ची ने शादी समारोह में मौजूद आरोपी बबलू को पहचान लिया। इस पर लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। इस बीच मौका पाकर वह अपने साथी के साथ फरार हो गया। रविवार को महिला ने भावनपुर थाने पहुंचकर बबलू और कल्लू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। एसओ भावनपुर धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि आरोपियों की गाड़ी को कब्जे में लेकर उनकी तलाश की जा रही है।