{"_id":"5b39460a4f1c1b644d8b9b39","slug":"15304801382-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबल आपरेटर के साथ मारपीट कर बदमाशों नकदी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केबल आपरेटर के साथ मारपीट कर बदमाशों नकदी लूटी
Updated Mon, 02 Jul 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केबल ऑपरेटर के साथ मारपीट कर नकदी लूटी
दौराला। बीती देर रात समौली-अख्तयारपुर मार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर के पास पांच बदमाशों ने केबल ऑपरेटर के साथ मारपीट कर हजारों की नकदी लूट ली। घटना को अंजाम देकर बदमाश जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है।
अख्तयारपुर गांव निवासी अर्जुन पुत्र ब्रह्मपाल शनिवार की देर रात समौली मार्ग से होते हुए अपने गांव जा रहा था। समौली-अख्तयारपुर मार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर के पास पांच बदमाशों ने उसे रोक लिया और कनपटी पर तमंचा सटाते हुए पांच हजार की रकम लूट ली। पीड़ित के विरोध करने पर बदमाशों ने उसकी जमकर पिटाई की। घटना को अंजाम देकर बदमाश जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने थाना पुलिस से जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए घटना के खुलासे की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।