फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग

दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग

Sun, 01 Jul 2018 10:08 PM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग
मवाना। सठला गांव में रविवार देर शाम दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट और फायरिंग हो गई। थाने पहुंचे दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

सठला गांव निवासी एक युवक ने रंजिश के चलते अपने गांव के ही एक व्यक्ति से गालीगलौज शुरू कर दी। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक पक्ष ने फायरिंग शुरू कर दी, जिससे गांव में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया। किसी तरह दूसरे पक्ष ने जान बचाई। इसके बाद थाने पहुंचे दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाया। इंस्पेक्टर देवेश शर्मा का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर ले ली गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



नालों की सफाई को लेकर मुख्यमंत्री से शिकायत
मवाना। नगर के एक सभासद ने नालों की सफाई को लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। आरोप है कि आगे वाले नालों की काफी दिनों से सफाई नहीं की गई है और पीछे से कूड़ा निकालकर कार्य की इतिश्री कर ली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभासद हिमांशु जैन ने बताया कि नगर पालिका ने नगर के पांच बड़े नालों की तली झाड़ सफाई करने के लिए 18 लाख रुपये में ठेका छोड़ा है। हिमांशु ने बताया कि नगर पालिका हर बार पीछे से नालों की सफाई करा देती है परंतु अटोर रोड, राजोवाला बाग नाला, पीली कोठी वाले नाले की आगे से सफाई नहीं की जाती है। जिस कारण पानी पीछे की ओर जाकर सड़क पर आ जाता है। हिमांशु ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करते हुए इन नालों की सफाई कराने की मांग की है। आईजीआरएस अंर्तगत नगर पालिका को जांच के आदेश दे दिए हैं। फिलहाल नगर पालिका मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed