{"_id":"5b33b8b84f1c1b2e168b4876","slug":"15301162816-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से दुष्कर्म का प्रयास, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से दुष्कर्म का प्रयास, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Updated Wed, 27 Jun 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
मवाना। नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पांच युवकों पर घर में घुसकर मारपीट एवं दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने देर शाम थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला बुधवार देर शाम मवाना थाने पहुंची। उसने आरोप लगाया कि उसके पड़ोस में रहने वाले प्रवीण, आकाश, अरविंद, शिवा, पंकज जबरन घर में घुस आए। महिला के विरोध करने पर उन्होंने लाठी-डंडे से मारपीट की। इस दौरान एक युवक ने उससे छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर पांचों युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित ने थाने पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी एमपी सिंह का कहना है कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।