{"_id":"5b2f96474f1c1b6a4d8b8458","slug":"152984532110-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सडक हादसे में घायल की इलाज के दौरान मौत।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सडक हादसे में घायल की इलाज के दौरान मौत।
Updated Sun, 24 Jun 2018 06:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षितगढ़। मेरठ रोड स्थित ग्राम इकला रसूलपुर के सामने शनिवार दोपहर हुए सड़क हादसे में घायल युवक की मेरठ के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत गई। पीड़ित के चाचा ने रविवार को थाने में अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बता दें कि शनिवार अपराह्न करीब तीन बजे मेरठ रोड स्थित ग्राम इकला रसूलपुर के सामने बेकाबू सेंट्रो कार ने दो बाइकों में जोरदार टक्कर मार दी थी। जिसमें सड़क किनारे बाइक पर खड़े सैफपुर के जगजीवनपुरी निवासी मदनपाल, नितिन एवं ग्राम खजूरी निवासी मोहम्मद आरिफ उसकी पत्नी रिहाना पुत्र ताविज तथा कार सवार महिला चिकित्सक रिजवाना और उनका पुत्र सुहान भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने बाइक सवार पांचों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया था। जहां पांचों की हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर कर दिया था। वहीं, देर रात मेरठ निजी अस्पताल में नितिन की मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रविवार को पीड़ित चाचा रतनपाल ने थाने में अज्ञात महिला कार चालक के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है।