{"_id":"5b11b36d4f1c1baa6e8b5d22","slug":"15278867062-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वीसलैंड कालोनी में व्यापारी के मकान का ताला तोड़कर पांच लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्वीसलैंड कालोनी में व्यापारी के मकान का ताला तोड़कर पांच लाख की चोरी
Updated Sat, 02 Jun 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम। बाईपास स्थित क्वींसलैंड पार्क कॉलोनी में बृहस्पतिवार रात चोरों ने बंद पड़े मकान को खंगाल डाला। पीड़ितों के अनुसार चोर नकदी, ज्वैलरी समेत लाखों का सामान ले गए।
पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की क्वींसलैंड कॉलोनी में सुशील लखानी पुत्र मनोहरलाल लखानी अपनी पत्नी शिखा बेटी नव्या और बेटे औजस्व के साथ रहते हैं। उनकी गंगा प्लाजा में मोबाइल की दुकान है। एक सप्ताह पूर्व पूरा परिवार नोएडा में शादी समारोह में गया था। बृहस्पतिवार रात चोर मकान के ऊपरी हिस्से में लगीं खिड़कियों को तोड़कर घर में घुस गए। वहां से उन्होंने डेढ़ लाख नकद, सोने के दो सेट, पांच अंगूठी समेत लगभग पांच लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। शुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने गेट का ताला टूटा देखा तो व्यापारी को सूचना दी। बाद में मोदीपुरम चौकी प्रभारी उपेंद्र मलिक भी मौके पर पहुंच गए। पीड़ित व्यापारी ने तहरीर दी है। चौकी प्रभारी उपेंद्र मलिक ने बताया कि जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। वहीं मौके पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने भी जांच की। उधर, व्यापारी की पत्नी शिखा लखानी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि इस घटना में कोई नजदीकी भी शामिल हो सकता है।