{"_id":"5b087ad74f1c1bfd6e8b49f4","slug":"152728238510-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भतीजे ने अपने ही घर में मरवाए थे पिता-पुत्र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भतीजे ने अपने ही घर में मरवाए थे पिता-पुत्र
Updated Sat, 26 May 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ/सरधना। सगे भतीजे ने अपने ही घर में चाचा और उसके बेटे की हत्या को अंजाम दिया। पुलिस ने भतीजे समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार इसका खुलासा किया है। पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता से पहले आरोपी भतीजे को बेगुनाह बताकर ग्रामीण ने एसएसपी ऑफिस में हंगामा किया। एसपी देहात से महिलाओं ने धक्कामुक्की कर दी। एसपी देहात ने लोगों को शांत किया।
एसएसपी राजेश कुमार पांडेय व एसपी देहात राजेश कुमार ने शुक्रवार दोपहर पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर रहतू और उसके बेटे शिवम उर्फ मंगते निवासी पिठलोकर सरधना की हत्या का खुलासा किया। तीन आरोपी हसनैन, जितेंद्र उर्फ जीतू और रूपचंद निवासी पिठलोकर को मीडिया से रूबरू कराया। एसएसपी ने बताया है कि 29 अप्रैल को पिता-पुत्र के शव मिले थे। 25 दिनों बाद उनकी पहचान हुई थी।
जांच में सामने आया कि तीन साल पहले रहतू की तीन बीधा जमीन उसके भतीजे रूपचंद ने गांव के हसनैन को बिकवा दी थी। हसनैन पर 13 लाख रुपये बकाया था। लेकिन रूपचंद ने अपने चाचा की एफडी करा दी। एफडी 13 हजार रुपये की थी। लेकिन रूपचंद ने उसे 13 लाख रुपये की बता दी। रहतू अनपढ़ था, जिसके चलते उसको पता नहीं चला। रूपचंद ने हसनैन से सेटिंग कर ली कि वह पैसा उसको दे दे।
विज्ञापन
पोल खुलेगी, मार दो
रहतू और शिवम अपनी 13 लाख रुपये की एफडी तुड़वाने की बात कहते थे। अब रूपचंद और हसनैन को लगता था कि अब उनकी पोल खुल जाएगी। रूपचंद ने प्लान बनाया। योजनाबद्ध तरीके से पिता-पुत्र को अपने घर बुलाकर उन दोनो को पहले खाना खिलाया और अलग-अलग कमरे में ले जाकर सोने के लिये लिटा दिया। घर में हसनैन और जितेंद्र भी मौजूद थे। सोते समय दोनो की फावडे़ व धारदार हथियार व लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी थी। उसके बाद दोनों के शव को फेंक दिया। रूपचंद ने 25 दिनों बाद मुल्हैडा चौकी पहुंचकर कपड़ों के आधार पर दोनो शवों की शिनाख्त की थी।
रूपचंद के घर में खून के निशान
एसपी देहात ने बताया कि रूपचंद के घर पर पिता-पुत्र के खून के निशान मिले। कुछ निशानों को मिटाने के लिए चूना भी लगाया। जो निशान मिले हैं, उनके एक्सपर्ट ने सैंपल ले लिए है। जिनकी लैब भेज कर जांच कराई जाएगी। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म भी कबूल लिया है।
एसपी देहात से धक्का मुक्की
प्रेसवार्ता से पहले रूपचंद के परिजन और ग्रामीण एसएसपी ऑफिस पहुंचे। लोगों और महिलाओं ने रूपचंद को बेगुनाह बताकर हंगामा किया। जिस पर एसपी देहात अपने ऑफिस से उठकर लोगों को समझाने वहां पहुंच गए। महिलाओं ने एसपी देहात से धक्का मुक्की कर दी। एसपी देहात ने उनको आश्वासन दिया कि जांच करके रूपचंद को छोड़ दिया जाएगा। उसके बाद ग्रामीण शांत हुए और वापस लौट गए।