फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पद्धार्थ खाया, हालत गंभीर

विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पद्धार्थ खाया, हालत गंभीर

Wed, 23 May 2018 09:32 PM IST
Updated Wed, 23 May 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पद्धार्थ खाया, हालत गंभीर
पुलिस बयान में विवाहिता ने गलती से खाने की बात कही
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
दौराला। दौराला में एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसके चलते उसकी हालत गंभीर हो गई। ससुराल पक्ष के लोगों ने आनन-फानन में विवाहिता को मोदीपुरम के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। वहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है। वहीं, पुलिस बयान में महिला ने गलती से जहरीला पदार्थ खाने की बात कही है।

दौराला निवासी संजय शर्मा की थाना रोहटा क्षेत्र के अरनावली गांव निवासी नेहा से 2007 में शादी हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। नेहा ने मंगलवार रात संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। इस पर ससुराल वालों ने उसे मोदीपुरम के एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की जानकारी पाकर पहुंची दौराला पुलिस ने अस्पताल में मामले की जानकारी ली है। जिसमें महिला ने गलती से जहरीला पदार्थ खाने की बात कही है। फिलहाल उसका उपचार चल रहा है। दौराला थाने के एसएसआई धारा सिंह का कहना है कि फिलहाल इस मामले में तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed