फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   खरखौदा पुलिस पर छात्र को थर्ड डिग्री देने का आरोप

खरखौदा पुलिस पर छात्र को थर्ड डिग्री देने का आरोप

Mon, 21 May 2018 02:24 AM IST
Updated Mon, 21 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खरखौदा पुलिस पर छात्र को थर्ड डिग्री देने का आरोप
खरखौदा पुलिस पर छात्र को थर्ड डिग्री देने का आरोप
विज्ञापन

खरखौदा/मेरठ। नरेंद्र गुर्जर प्रकरण अभी निपटा नहीं कि अब खरखौदा पुलिस पर छात्र को थर्ड डिग्री देने के आरोप लगे हैं। परिजनों की शिकायत पर एसपी देहात ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
खरखौदा क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति फलों का ठेला लगाता है। चार दिन पहले उसकी बेटी का दूसरे समुदाय के युवक ने अपहरण कर लिया था। पुलिस ने पहले तो पीड़ित परिवार को थाने से भगा दिया। लेकिन बाद में हिंदू संगठन के नेताओं के हंगामे पर रिपोर्ट दर्ज की। मामला दो समुदाय के बीच होने के चलते पुलिस ने क्षेत्र के कई युवकों को हिरासत में लिया। कस्बा निवासी लोगाें का आरोप है कि पुलिस अनजान लोगों को भी पूछताछ के लिए उठा रही है। शनिवार रात पुलिस ने छात्र गौरव सैनी को हिरासत में ले लिया। छात्र के परिजनों ने खरखौदा थाने पहुंचकर विरोध किया तो पुलिस ने उन्हें फटकारकर भगा दिया। छात्र का आरोप है कि रात में आधा दर्जन पुलिस कर्मियों ने उसे बेरहमी से पीटा। जबरन हवालात में बंद कर थर्ड डिग्री दी। जिसमें उसकी हालत खराब हो गई। परिजनों ने गौरव को निर्दोष बताते हुए छोड़ने की मांग की। लेकिन पुलिस ने इंकार कर दिया। गौरव के परिजनों ने उच्च अधिकारियों से बात की। जिसके बाद करीब 12 घंटे बाद रविवार सुबह उसे परिजनों की सुपुर्दगी में छोड़ा गया। छात्र का उपचार कराया गया।
विज्ञापन

थर्ड डिग्री का थाना बना खरखौदा
करीब दो माह पहले खरखौदा कस्बा में एक व्यापारी के बेटे का अपहरण हो गया था। जिसमें खरखौदा पुलिस ने बच्चे के अपहरण को लेकर कस्बा के उसी उम्र के दर्जनों किशोरों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। उस मामले में पुलिस ने एक युवक को थर्ड डिग्री दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप गलत हैं
एक लड़की के मामले में युवक को थाने लाकर केवल पूछताछ की गई। बाद में उसे परिजनों के सकुशल सुपुर्द कर दिया था। मारपीट का आरोप गलत है। -रवि चंद्रवाल, कार्यवाहक एसओ खरखौदा

जांच के बाद होगी कार्रवाई
पूरे मामले में मैं अपने स्तर से जांच करा रहा हूं। पुलिस को थाने में लाकर किसी की पिटाई करने का अधिकार नहीं है। जांच के बाद आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। -राजेश कुमार, एसपी देहात

खास बातें:
खरखौदा क्षेत्र से दूसरे समुदाय के युवक ने किया था युवती का अपहरण
पूछताछ के नाम पर छात्र को अवैध रूप से हिरासत में रखने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed