फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   लूट के इरादे से बारात की बस पर पथर बसराकर रोकने का प्रयास, बस पेड से टकराई

लूट के इरादे से बारात की बस पर पथर बसराकर रोकने का प्रयास, बस पेड से टकराई

Sat, 12 May 2018 11:28 PM IST
Updated Sat, 12 May 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
लूट के इरादे से बारात की बस पर पथर बसराकर रोकने का प्रयास, बस पेड से टकराई
खरखौदा(मेरठ)। बारात की बस लूटने के उद्देश्य से बाइक सवार युवकों ने गांव कैली में सुंदर फार्म हाउस के सामने उसे रोकने के लिए पथराव कर दिया। इससे बेकाबू हुई बस खाई में उतर गई तथा पेड़ से टकरा गई। जिसमें बस चालक, दूल्हे के पिता समेत दो दर्जन बाराती घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक थाने में तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन

गाजियाबाद के थाना डासना क्षेत्र के गांव भूड़गढ़ी निवासी बारातियों के अनुसार शनिवार को गांव के नितेश पुत्र रामभूल उपाध्याय की बारात मवाना के भूड़पुर गांव में आई थी। बारात में महिला डांस पार्टी भी मौजूद थी। बारात की बस लौट रही थी। खरखौदा कस्बे के निकट पहुंची तो उसमें पंक्चर हो गया। चालक ने कस्बे में ही एक दुकान के पास बस रोकी तथा पंक्चर लगवाने लगा। इस दौरान कुछ बदमाश वहां पहुंचे और महिला डांस पार्टी के सदस्यों से छेड़छाड़ कर लूट का प्रयास करने लगे। बस में सवार दूल्हे के पिता रामभूल समेत सभी ने उनका विरोध किया तो दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इस पर बदमाश भाग खडे़ हुए। बस पंक्चर लगाए जाने के बाद डासना के लिए चली। बस गांव लालपुर के सामने पहुंची तो बाइक सवार बदमाशों ने पीछा करना शुरू कर दिया। बारातियों ने इसकी पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देने का प्रयास किया। बस गांव कैली के समीप पहुंची तो वहां मौजूद पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस की गाड़ी बारात की बस के आगे आगेे चलने लगी। गांव कैली में ही सुंदर फार्म हाउस के सामने खडे़ उन्हीं बदमाशों ने बस पर पथराव कर दिया। जिससे बस का कांच टूटकर चालक की आंख में घुस गया तथा बस अनियंत्रित होकर खाई में उतर कर पेड़ से टकरा गई। वहीं, मौका पाकर बदमाश भाग खडे़ हुए। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा जेसीबी से बस को खिंचवाकर उसमें फंसे बस चालक, दूल्हे के पिता रामभूल एवं बाराती अकबर समेत तीनों को बाहर निकाला तथा मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, हादसे में बाराती कपिल, बॉबी, रामनाथ, जगदीश, सत्यवीर, हरिश्चंद्र, धीरज, पिंटू, लवी, संजय, सुखश्याम समेत दो दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने इन्हें भी प्राथमिक उपचार के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस लूट के प्रयास को पथराव की घटना बताते रहे। वहीं, बारातियों को अन्य वाहनों से घर भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक थाने में तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

एसएसआई रवि चंद्रवाल ने बताया कि जानकारी के अनुसार मामला हादसे का लग रहा है। यदि मामला लूट के प्रयास का है तो जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी।
मुख्य बातें
गांव कैली स्थित सुंदर फार्म हाउस के सामने हुआ हादसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed