फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दुष्कर्म पीडिता को मिल रही है धमकी, मामला दो संप्रदाय का होने के कारण तनाव की स्थिति

दुष्कर्म पीडिता को मिल रही है धमकी, मामला दो संप्रदाय का होने के कारण तनाव की स्थिति

Mon, 07 May 2018 10:20 PM IST
Updated Mon, 07 May 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म पीडिता को मिल रही है धमकी, मामला दो संप्रदाय का होने के कारण तनाव की स्थिति
खरखौदा। समुदाय विशेष का एक युवक शादी का झांसा देकर तलाकशुुदा महिला से पांच वर्ष से दुष्कर्म कर रहा था। इसने बाद में चुपचाप शादी कर ली। पीड़ित ने विरोध जताया तो आरोपी ने क्लिप वायरल करने तथा जान से मारने की धमकी दी। मामला दो संप्रदाय का होने के कारण तनाव की स्थिति बनी हुई है। उधर, पीड़ित ने फिर से धमकी देने की थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

महिला की करीब 16 वर्ष पहले शादी हुई थी। इसके करीब 11 वर्ष बाद पति से तलाक हो गया। महिला का वर्ष 2013 में समुदाय विशेष के अजहर पुत्र जफर अहमद के संपर्क हुआ। मेरठ में निजी अस्पताल चला रहे अजहर ने महिला को नौकरी पर रख लिया था। उसे लोहियानगर में मकान भी दिला दिया था। अजहर ने महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने लगा। जिससे महिला गर्भवती हो गई। उसने अजहर पर शादी का दबाव बनाया तो उसने पहलेे गर्भपात कराने का दबाव बनाया। महिला ने अजहर का विरोध किया तो उसने उससे मारपीट कर दी थी। जिससे उसका गर्भपात हो गया था। इसके बाद अजहर फिर शारीरिक शोषण करने लगा। महिला का आरोप है कि अजहर ने इस दौरान कई बार क्लिप बनाई। मार्च 2018 में अजहर ने विवाह कर लिया। पीड़ित को जानकारी हुई तो महिला ने विरोध जताया। आरोप है कि अजहर ने विवाहिता और उसके बेटे को मारपीट कर घर से निकाल दिया तथा पुलिस कार्रवाई करने पर क्लिप सार्वजनिक करने की धमकी दी। हालांकि महिला ने रिपोर्ट दर्ज करा दी। जिसमें थाना इंचार्ज एएसपी अमित आनंद ने बताया कि मुकदमा दर्ज करा दिया है। मामला दो संप्रदाय का होने से तनाव बना हुआ है। इस बाबत एसपी देहात राजेश कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य बातें
पीड़ित ने थाने में दी तहरीर, तनाव
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed