फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पुलिस बताकर वृद्ध का घर से किया अपहरण

पुलिस बताकर वृद्ध का घर से किया अपहरण

Sat, 28 Apr 2018 07:12 PM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
पुलिस बताकर वृद्ध का घर से किया अपहरण
मवाना। ग्राम भिड़वारा निवासी एक वृद्ध का शनिवार सुबह कुछ लोगों ने पुलिस बताकर दरवाजा खुलवाकर अपहरण कर लिया। वद्ध की पत्नी ने शोर मचाया परंतु तब तक अपहरणकर्ता उसे गाड़ी में डालकर ले गए। पीड़ितों ने यूपी 100 को मामले की जानकारी दी। वहीं, सड़क किनारे वृद्ध के पड़े होने की जानकारी पाकर परिजन वहां पहुंचे। उसे लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

ग्राम भिड़वारा निवासी महिला सुरेश ने बताया कि वह शनिवार सुबह अपने परिवार के साथ सोई हुई थी। आरोप है कि इस दौरान कार सवार कुछ लोग वहां पहुंचे और पुलिस बताकर दरवाजा खोलने को कहा। वे कुछ समझ पाते इससे पहले ही उन्होंने उसके पति पाल को जबरन गाड़ी में बैठा लिया और भाग निकले। पीड़ित ने अपने देवर मस्तराम को मामले की जानकारी दी। जिस पर उसने यूपी 100 को जानकारी दी। महिला अन्य परिजनों के साथ थाने पहुंची। इसी दौरान वीरेंद्र नामक व्यक्ति का उनके पास फोन आया। उसने पाल के नंगली गांव के सामने सड़क किनारे लहूलुहान पड़ा होने की जानकारी दी। परिजन घायल पाल को अस्पताल लेकर पहुंचे। उन्होंने कंबाला बागपत निवासी कुछ लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चर्चा यह भी है कि वृद्ध का अपहरण किसी रिश्तेदार द्वारा एक लड़की को भगा ले जाने के मामले में किया। इसी वजह से उसके साथ मारपीट की गई। एसएसआई करतार सिंह ने बताया कि तहरीर ले ली गई है। जांच करके आरोपियों की खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



कैडेट्स ने जागरूकता रैली निकाली
मवाना। कृषक इंटर कॉलेज में शनिवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें छात्रों ने स्लोगन लिखी तख्तियों के माध्यम से लोगों एवं वाहन चालकों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार एवं 73 यूपी बटालियन एनसीसी के कमांड अधिकारी कर्नल संजय नागी ने संयुक्त रूप से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। देवेंद्र कुमार ने छात्रों एवं कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि बहुत से लोगों को यह नहीं पता होगा कि अबू धाबी विश्व में सड़क हादसों में मौत की उच्चतम दर रखने के लिए कुख्यात है। वहां औसतन हर महीने सड़क दुर्घटनाओं के कारण लगी घातक चोटों की वजह से 38 मौतें होती हैं। इसके बाद कैडेट्स एवं छात्रों ने रैली निकाली और स्लोगन लिखी तख्तियों के माध्यम से आने जाने वाले लोगों एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर प्रसोत कुमार, नरेशपाल, चंद्रप्रताप, एसएमपी वाघ, अरुण, अनिल, चंद्रपाल, धर्मवीर, इमरान, प्रीति, प्रमीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed