फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ज्वेलर्स को चूना लगाने वाली महिला को पुलिस ने जेल भेजा।

ज्वेलर्स को चूना लगाने वाली महिला को पुलिस ने जेल भेजा।

Sun, 11 Feb 2018 10:37 PM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
ज्वेलर्स को चूना लगाने वाली महिला को पुलिस ने जेल भेजा।
मवाना।
विज्ञापन

एक ज्वैलर्स को दूसरी बार चूना लगाने पहुंची महिला को उसने पहचान लिया तथा पुलिस को सौंप दिया। महिला पहले भी ज्वैलर्स को गिल्ट के जेवरात चांदी का बताकर बेचकर चली गई थी। पुलिस ने उक्त दुकानदार की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर महिला को जेल भेज दिया है।
नगर स्थित एक ज्वैलर की दुकान थाने के पीछे स्थित है। उक्त दुकान पर एक महिला छह माह पूर्व करीब तीन सौ ग्राम गिल्ट के आभूषण चांदी के बताकर बेच गई थी। सराफ ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे के आधार पर उन्होंने महिला को फोटो निकाला और उसे बनवाकर महिला द्वारा दिए गए सामान के साथ रख लिया था। सुनार का कहना है कि शनिवार को दोबारा आरोपी महिला गिल्ट लेकर पहुंची। ज्वैलर्स का कहना कि उन्होंने महिला को तुरंत पहचान लिया और थाने पहुंचकर फोटो समेत महिला को पुलिस को सौंप दिया। महिला ने पूछताछ में अपना पता सहीं नहीं बताया। वहीं, ज्वैलर्स सचिन की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। एसएसआई भरतलाल शाह का कहना कि पुष्पा निवासी बिचौला को रविवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


तीन बाइक सीज की
मवाना। पुलिस ने नगर में सुबह से ही अपाचे बाइक की चेकिंग का अभियान जारी रखा। चेेकिंग के दौरान कई बार चालकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। दरोगा नीरज का कहना कि नगर में कई स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें तीन बाइक सीज एवं आठ के चालान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed