फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   किनानगर महिला हत्या मामले पुलिस ने दी दबिश

किनानगर महिला हत्या मामले पुलिस ने दी दबिश

Sun, 07 Jan 2018 01:41 AM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
किनानगर महिला हत्या मामले पुलिस ने दी दबिश
मेरठ। किनानगर में दलित महिला के हत्यारोपियों तक पुलिस नहीं पहुंच सकी है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत गला घुटने से हुई है। ग्रामीणों में चर्चा है कि गांव का एक युवक हत्या में शामिल है, लेकिन पुलिस जानबूझकर उसे गिरफ्तार नहीं कर रही। वहीं पुलिस का दावा है कि पीड़ित परिवार ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस कराया है।
विज्ञापन

भावनपुर थानाक्षेत्र के किनानगर गांव निवासी संगीता पत्नी सुशील की बृहस्पतिवार रात हत्या कर दी गई थी। पुलिस के मुताबिक महिला के मोबाइल में गांव के एक युवक का नंबर मिला। जिसे महिला की आखिरी बार बात हुई। उक्त युवक गांव से फरार है। उसके परिवार के दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त युवक ने महिला की अपने साथियों के साथ हत्या की है। लेकिन पुलिस उसे पकड़ नहीं सकी। भावनपुर एसओ करतार सिंह ने बताया कि महिला के मोबाइल पर लास्ट कॉल करने वाले युवक की तलाश की जा रही है। जिसके पकडे़ जाने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन


पुलिस हिरासत मे बैठे भाइयों ने जताई मदद इच्छा
महिला की हत्या के बाद एसओ भावनपुर करतार सिंह ने महिला के मोबाइल फोन पर लास्ट कॉल करने वाले युवक के दो भाइयों को हिरासत में लिया है। दोनों भाइयों से जानकारी की गई तो बताया कि वे भी उसकी तलाश करना चाहते हैं, लेकिन जब तक पुलिस दोनों भाइयों में से एक को नहीं छोड़ती तो उसे कैसे पकड़ा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
पीएम रिपोर्ट में गला घोटकर मौत होने की पुष्टि
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed