फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   डीएम और एसएसपी सड़क पर उतरे

डीएम और एसएसपी सड़क पर उतरे

Sat, 07 Apr 2018 02:04 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
डीएम और एसएसपी सड़क पर उतरे

विज्ञापन
मेरठ। डीएम और एसएसपी ने पुलिस, आरएएफ व पीएसी के साथ शुक्रवार को भी संवेदनशील इलाकोंमें फ्लैग मार्च निकाला। 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती तक जनपद में पुलिस का पहरा रहेगा।
डीएम अनिल ढींगरा और एसएसपी मंजिल सैनी दहल ने एसपी सिटी, सीओ व थानेदारों को फोर्स के साथ दिल्ली रोड स्थित जली कोठी पर बुलाया। दो कंपनी आरएएफ व पांच कंपनी पीएसी बल भी पहुंचा। इसके बाद डीएम-एसएसपी ने फोर्स के साथ घंटाघर, बागपत अड्डे चौराहे व भूमिया पुल से होते हुए हापुड़ अड्डे चौराहे तक फ्लैग मार्च निकाला। एसएसपी ने बताया दो अप्रैल को शहर में उपद्रव होने के बाद से जनपद में हाई अलर्ट जारी किया गया है। 10 अप्रैल को स्वर्ण जाति के लोगों ने भारत बंद का एलान किया है, वहीं 14 अप्रैल आंबेडकर जयंती है। ऐसे में पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर कड़े इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन


संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर
दलितों की बस्ती और संवेदनशील इलाकों पर पुलिस की पैनी नजर है। 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती पर कुछ लोग फिर से माहौल खराब करने का प्रयास करेंगे। इसको लेकर पुलिस ने लोगों को पहले ही चेतावनी दे दी है कि अगर कोई उन्माद किया तो रासुका की कार्रवाई होनी तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी के बहकावे में न आएं
एसएसपी ने लोगों से अपील की है कि किसी के बहकावे में न आएं। धरना प्रदर्शन या फिर जुलूस में शामिल होने से बचें। अगर कोई अपने इलाके में बवाल की साजिश या लोगों को जोड़ने के लिए मीटिंग कर रहा हो तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें। यह सूचना गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस ने कहा कि किसी बेकसूर पर कार्रवाई नहीं होगी।

दंगे की अफवाह फैली
दिल्ली रोड, भूमिया पुल और फिर हापुड़ अड्डे पर पुलिस का अमला देखकर लोगों में खलबली मची रही। लोगों में अफवाह फैली कि शहर में दंगा हो गया है। दिल्ली रोड पर जाम भी लग गया है। लोगों ने एक दूसरे को फोन कर शहर के हालात की जानकारी ली। कई फोन पुलिस के कंट्रोल रूम में गए।


रोज निकाला जाएगा फ्लैग मार्च
पुलिस का कहना है कि आरएएफ और पीएसी बल को 15 अप्रैल तक रोका गया है। आंबेडकर जयंती तक शहर में पुलिस प्रशासन सड़कों पर रोजाना नजर आएगा। पुलिस शहर में ऐसा ही माहौल बनाकर रखेगी, ताकि कोई उपद्रवी बवाल करने का साहस न जुटा सके। रोजाना शहर में फ्लैग मार्च निकाला जाएगा। पुलिस हर चौराहे पर अलर्ट रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed