फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दिव्यांग किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म

दिव्यांग किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म

Mon, 27 Nov 2017 02:14 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
दिव्यांग किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म
खरखौदा/मेरठ। कस्बे की एक कॉलोनी में दिव्यांग किशोरी से बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते कॉलोनी में तनाव की स्थिति है। बजरंग दल ने इसे लव जिहाद बताकर आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार खरखौदा थाना क्षेत्र में शहर से सटी एक कॉलोनी में एक परिवार रहता है। परिवार का मुखिया शहर में काम करता है। उसकी पत्नी किसी डॉक्टर के यहां नर्स है। परिवार में 14 वर्षीय दिव्यांग बेटी है। रविवार को दंपति काम पर गया था। दोपहर में दोनों बेटे घर से बाहर खेलनेे चले गए। इस दौरान कॉलोनी में ही पड़ोस में रहने वाले हैदर पुत्र सगीर ने किशोरी को किसी बहाने से घर बुलाकर बंधक बना लिया। किशोरी से दुष्कर्म करने के बाद आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन

आरोपी पर केस दर्ज
पीड़ित पक्ष ने थाना खरखौदा पहुंचकर आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। थानाध्यक्ष प्रमोद गौतम के अनुसार आरोपी हैदर के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। किशोरी को जांच के लिए सीएचसी भेजा गया है। आरोपी के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपी को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा विधायक पहुंचे थाने
मामला दो समुदाय से जुड़ा होने पर सीओ किठौर भी मौके पर पहुंचे। बाद में दक्षिण विधायक सोमेंद्र तोमर, डॉ. संजय प्रजापति और कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
बचपन से दिव्यांग है किशोरी
परिजनों ने बताया कि जन्म से ही उनकी बेटी का एक हाथ काम नहीं करता था। काफी प्रयास के बाद भी उसका हाथ ठीक नहीं हो सका। डाक्टरों ने भी उसकी बीमारी को लाइलाज बता दिया था। किशोरी ने बताया कि उसने आरोपी से बचने का काफी प्रयास किया, लेकिन दिव्यांग होने के कारण वह असफल रही।

रासुका की कार्रवाई हो
बजरंग दल के प्रांत संयोजक बलराज डूंगर ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह कोई साधारण घटना नहीं बल्कि सोची समझी साजिश है। ऐसी घटनाएं हिंदुओं को अपमानित करने के लिए की जा रही हैं। यह लव जिहाद है। हिंदू युवतियों को बहला फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश है। पुलिस 24 घंटे में आरोपी की गिरफ्तार करे। पुलिस पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाए। आरोपी के खिलाफ रासुका की कार्रवाई करे।
खास बात
मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण कस्बे की कॉलोनी में तनाव
बजरंग दल ने कहा, यह लव जिहाद, 24 घंटे में हो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed