{"_id":"5a11f1d84f1c1b9f678bc57c","slug":"15111255748-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल
Updated Sat, 21 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल
शामली। मेरठ-करनाल हाइवे पर झिंझाना थाना क्षेत्र में केरटू के पास भूसे से लदी ट्रैक्टर ट्राली की साइड लगने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। झिंझाना क्षेत्र के गांव पुरमाफी निवासी गौरव और गांव खोडसमा निवासी रिशीपाल शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे बाइक से झिंझाना आ रहे थे। मेरठ करनाल हाइवे पर केरटू गांव के पास भूसे से लदी ट्रैक्टर ट्राली के चालक ने उन्हें साइड मार दी। अनियंत्रित होकर बाइक काफी दूर तक फिसलती हुई गिर गई, जिस कारण दोनों युवक घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद घायलों को गंभीर हालत के चलते अस्पताल ले जाकर उपचार कराया गया। वहां से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।