{"_id":"59b2a2ca4f1c1bf57f8b51d2","slug":"150487932418-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावड़ में दिनदहाड़े बैंक के सामने दपंति से दो लाख रुपए लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लावड़ में दिनदहाड़े बैंक के सामने दपंति से दो लाख रुपए लूटे
Updated Fri, 08 Sep 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार दो बदमाशों ने बैंक के सामने दिया घटना को अंजाम
बेटी की शादी के लिए बैंक से रुपये निकालने आए थे दंपति
अमर उजाला ब्यूरो
लावड़।
बेटी की शादी के लिए बैंक से रुपये निकालने आए गांव महल निवासी दंपति से बाइक सवार दो बदमाश दिनदहाड़े दो लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली और बदमाशों की तलाश में कांबिग की मगर उनका सुराग नही लगा। पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले मगर सफलता नही मिल सकी। पीड़ित दंपति ने मामले की तहरीर लावड़ चौकी पर दी है।
लावड़ चौकी क्षेत्र के गांव महल निवासी रमेश शुक्रवार सुबह पत्नी राजवन्ती के साथ लावड़ कस्बा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में रुपये निकालने आए थे। पीड़ित ने बताया कि बेटी की शादी की तैयारियों के लिए उसने बैंक से दो लाख रुपये निकाला था। रुपये लेने के बाद दोनों बैंक के बाहर खड़ी बाइक के पास पहुंचे। वह बाइक पर बैठने का प्रयास ही कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी बाइक के बैग में रखे रुपये के थैले को निकाल लिया। पीड़ित ने शोर मचाया मगर बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही लावड़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिसने बदमाशों की तलाश में कांबिग की मगर कोई सुराग नही लगा। घटना के बाद पीड़ित दंपति का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
-----------------
चोरी में दर्ज की लूट
लावड़ पुलिस ने घटना को चोरी में दर्ज किया है। पुलिस घटना को दबाने में लगी रही। पिछले 48 घंटो में लावड़ चौकी क्षेत्र में लूट की दो बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं। शुक्रवार को भी हुई घटना को लावड़ पुलिस ने चोरी में दर्ज कर इति श्री कर ली।
विज्ञापन
------------------
पीड़ित की तहरीर पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। रुपये उनकी बाइक के बैग से निकाले गए हैं। उन्हें बाद में इसकी जानकारी हुई। सीसीटीवी फुटेज में दो युवक दिखाई दिए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
दीपक शर्मा, एसओ इंचौली