फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गांव चन्दौरा से लापता व्यक्ति का शव खेत में मिला

गांव चन्दौरा से लापता व्यक्ति का शव खेत में मिला

Fri, 01 Sep 2017 12:56 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
गांव चन्दौरा से लापता व्यक्ति का शव खेत में मिला
ग्राम चंदौरा के ग्रामीण का शव खेत में पड़ा मिला
विज्ञापन

परिजनों ने देर शाम तक थाने में नहीं दी थी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
जानीखुर्द।
दो दिन से लापता चल रहे एक किसान का शव बृहस्पतिवार को जानी कलां गांव के एक खेत में पड़ा मिला। उसकी हत्या गला घोंटकर की गई। घटना की तहरीर देर शाम तक नहीं दी गई थी।

गांव चन्दौरा निवासी किसान फरमान (45) पुत्र फरियाद अली बुधवार को किसी काम से बाइक पर सवार होकर मेरठ गया था। परिजनों के अनुसार वह शाम को भोला मार्ग स्थित दुकान पर गया था। इसके बाद से उसका पता नहीं था। ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार सुबह एक व्यक्ति का शव रजवाहे किनारे स्थित ग्राम जानी कलां निवासी फाजिल के खेत में पड़ा देखा। उसकी बाइक रजवाहे में पड़ी थी। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी जानी पुलिस को दी। इस पर चंदौरा के ग्रामीणों ने इसकी शिनाख्त अपने गांव के फरमान के रूप में की। शव मिलने की जानकारी पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। फरमान के गले पर निशान था। इससे आशंका है कि हत्या उसके ही पायजामे के नाडे़ से गला घोंटकर की गई थी। उसकी मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने काफी देर तक आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव कब्जे में नहीं लेने दिया। पुलिस के समझाने पर ग्रामीण शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, जानी थानाध्यक्ष प्रेमचंद्र शर्मा के अनुसार घटना की तहरीर नहीं दी गई है। बुधवार रात में फरमान की गुमशुदगी दर्ज की गई थी। मुकदमा हत्या में तरमीम कर दिया है। आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed