{"_id":"5990ba8d4f1c1b297f8b45e9","slug":"150265717719-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारंगपुर-रासना के जंगलों में कई राउण्ड फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नारंगपुर-रासना के जंगलों में कई राउण्ड फायरिंग
Updated Mon, 14 Aug 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फायरिंग से गांव में मचा हड़कंप
खेतों में बदमाशों ने डेरा, ग्रामीण में फैली दहशत
अमर उजाला ब्यूरो
सरूरपुर।
थाना क्षेत्र में आए दिन बदमाश डकैती, लूट और चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे में कई गांवों में लोगों ने रात में पहरा लगाना शुरू कर दिया। वहीं, शनिवार की देर रात रासना और नारंगपुर के जंगलों कई राउंड फायरिंग हुई। जिसके चलते गांव में हड़कंप मच गया।
ग्रामीणों के अनुसार पिछले एक सप्ताह से खतों में बदमाश घूम रहे हैं। रात और दिन में लूट और चोरी की वारदात हो रही हैं। इसके चलते गांवों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। ग्रामीणों के अनुसार रासना-नारंगपुर के जंगला में करीब दस राउंड फायरिंग हुई। गोलियों की आवाज सुनकर दोनों गांव के लोगों में हड़कंप मच गया। लेकिन अगले दिन भी फायरिंग का मामला स्पष्ट नहीं हुआ। ऐसी हालात में कई गांव के लोगों ने रात में समूह बनाकर पहरा लगाना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि फायरिंग की सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंचती। ग्रामीणों के अनुसार दस दिन पूर्व बदमाशों ने खेत से लौट रही महिला का गला रेतकर हत्या कर दी थी। पुलिस अभी तक घटना का खुलासा नहीं कर पाई है। वहीं, थाना प्रभारी संजीव कुमार ने मामले की जानकारी से इंकार किया।