{"_id":"59838efb4f1c1be65a8b49d7","slug":"15017941347-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्याकांड के खुलासे को एक सप्ताह का अल्टीमेटम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्याकांड के खुलासे को एक सप्ताह का अल्टीमेटम
Updated Fri, 04 Aug 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्रीय विधायक ने रासना पहुंचकर पीड़ित परिजनों को दिया शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन
ग्रामीणों ने रासना गांव को रोहटा थाने से जोड़ने की मांग उठाई
अमर उजाला ब्यूरो
सरूरपुर।
थाना क्षेत्र के गांव रासना में बुधवार सुबह खेत में चारा काटने गई महिला की गला रेतकर हत्या के मामले में पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। वहीं, पुलिस के देरी से मौके पर पहुंचने को लेकर ग्रामीणों में रोष है। उधर, क्षेत्रीय विधायक ने पीड़ित परिजनों को सांत्वना देकर हत्याकांड का शीघ्र खुलासा कराने का आश्वासन दिया है।
गौरतलब है कि गांव रासना निवासी सुनील की पत्नी सुदेश बुधवार सुबह खेत में चारा काटने गई थी। बदमाशों ने उसकी गला रेतकर हत्या कर दी थी। पुलिस घटना की जानकारी देने के तीन घंटे बाद मौके पर पहुंची थी। इससे ग्रामीणों में रोष है। जिसके चलते ग्रामीणों ने पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठाया है। घटना के चौबीस घंटे बाद भी पुलिस ठोस सबूत नहीं जुटा पाई है। क्षेत्रीय विधायक जितेंद्र सिंह सतवाई ने बृहस्पतिवार को रासना गांव पहुंचकर मृतका के परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि पुलिस को जल्द से जल्द हत्याकांड का खुलासा करना चाहिए। वहीं, ग्रामीणों ने विधायक से हत्याकांड का पुलिस से एक सप्ताह के भीतर खुलासा कराने की मांग की। ग्रामीणों ने रासना गांव और थाने की दूरी अधिक होने का मुद्दा भी उठाया। ग्रामीणों के अनुसार कई घटनाओं में पुलिस ने सीमा विवाद के चलते निष्क्रियता दिखाई है। इसीलिए रासना को सरूरपुर थाने से हटाकर रोहटा से जोड़ना जरूरी है। इस पर विधायक ने एसएसपी से मिलकर समस्या निस्तारण कराने का आश्वासन दिया है। उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार का कहना है कि घटना से जुड़े सभी तथ्यों पर जांच की जा रही है। हत्याकांड का जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इस मौके पर रालोद नेता डा. राजकुमार सांगवान, सतेंद्र नेक, मांगेराम, नीरज, अनुज, सुशील शर्मा, पंकज सिंह, अनिल सहारण, संतराम, प्रमोद त्यागी आदि मौजूद रहे।